Haryanaline_Logo

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: छत पर सोलर लगाइए, 78 हजार तक अनुदान पाइए

योजना का लक्ष्य एक करोड़ घरों तक छत पर सौर ऊर्जा पहुंचाना है।

​​​​​​​
 
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
Whatsapp-Group

PM SURYA GHAR YOJANA: हरियाणा में अब बिजली बिल से लोगों को छुटकारा मिलने वाला है।

 बता दे की घर की छत पर सौर संयंत्र लगाकर बिजली का खर्च कम करना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना उपयोगी हो सकती है। 

78 हजार की अनुदान 

केंद्र सरकार की इस योजना के तहत घरों पर लगाए जाने वाले रूफटॉप सोलर संयंत्र के लिए अधिकतम 78 हजार रुपये तक केंद्रीय अनुदान दिया जाता है।

योजना का लक्ष्य एक करोड़ घरों तक छत पर सौर ऊर्जा पहुंचाना है।

ऐसे मिलेगा लाभ

अनुदान सौर संयंत्र की क्षमता के आधार पर मिलता है। पहले दो किलोवाट तक की क्षमता पर निर्धारित मानक लागत का 60 प्रतिशत और अतिरिक्त एक किलोवाट क्षमता पर 40 प्रतिशत सहायता का प्रावधान है।

 तीन किलोवाट से अधिक क्षमता वाले संयंत्र पर अतिरिक्त केंद्रीय अनुदान नहीं मिलता।