Alewa Mandi: धान की किस्म 1401, 1885 व 1718 के भावों में 50 से 100 रुपए प्रति क्विंटल की हुई बढ़ोतरी
Today Rice Rate: जींद जिले की अलेवा अनाज मंडी में धान की किस्म 1401, 1885 व 1718 के भावों में पिछले कई दिनों से हो रही गिरावट के बाद बुधवार को 50 से 100 रुपए प्रति क्विंटल तक की बढ़त हुई है। इससे किसानों को कुछ राहत मिली है। धान की किस्म पूसा 1121 के भाव कभी 50 रुपए कम तो कभी ज्यादा होने के साथ ही लगातार 4000 हजार रुपए तक ही चल रहे हैं।
अनाज मंडी व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान रामपाल खांडा ने बताया कि खरीदारों द्वारा हाथ से कटाई की गई धान की किस्म 1718 को मंगलवार के 3570 रुपए के मुकाबले बुधवार को 3620 रुपए प्रति क्विंटल व 1885 को मंगलवार के 3600 के मुकाबले बुधवार को 3700 रुपए व पूसा 1401 को 3675 के मुकाबले 3800 रुपए प्रति क्विंटल तक की खरीद की गई है। मंडी में फसल बेचने आए विभिन्न गांव के किसानों ने बताया कि अनाज मंडी में धान की सभी किस्मों के भाव पिछले सीजन की अपेक्षा इस सीजन में काफी कम मिल रहे हैं।
