Alewa Mandi Jind: धान की किस्म मुछल, 1885 व 1718 के भावों में हुई 50 से 100 रुपए प्रति क्विंटल की हुई बढ़त
Jind News: अनाज मंडी में धान की किस्म मुछल, 1885 व 1718 के तीनों किस्मों भावों में पिछले कई दिनों से हो रही गिरावट के बाद मंगलवार को 50 से 100 रुपए प्रति क्विंटल तक की बढ़त हुई है। धान की तीनों किस्मों के भाव में हुई 100 रुपए प्रति कुंविटल तक की बढ़त से किसानों को कुछ राहत मिली है। धान की किस्म पूसा 1121 के भाव कभी 50 रुपए कम तो कभी ज्यादा होने के साथ ही लगातार चार हजार से 4100 रुपए तक चल रहे है।
अनाज मंडी व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान रामपाल खांडा ने बताया कि खरीदारों द्वारा हाथ से कटाई की गई धान की किस्म 1718 को सोमवार के 3500 रुपए के मुकाबले मंगलवार को 3590 रुपए प्रति क्विंटल व 1885 को सोमवार के 3500 के मुकाबले मंगलवार को 3650 रुपए व मुंछल को 3550 के मुकाबले 3600 रुपए प्रति क्विंटल तक की खरीद की गई है।
धान की तीनों किस्मों के भावों में हुई 100 रुपए प्रति क्विंटल तक की बढ़त से धान उत्पादक किसानों को हो परेशानी कुछ हद तक कम हुई है। खरीदारों द्वारा कंबाइन से कटाई धान की किस्म 1718 को 3270 रुपए प्रति क्विंटल तक की खरीद की गई। मंडी में फसल बेचने आए विभिन्न गांव के किसानों ने बताया कि अनाज मंडी में धान की सभी किस्मों के भाव पिछले सीजन की अपेक्षा इस सीजन में काफी कम मिल रहे हैं।
