धान पूसा 1121, 1885 व 1718 के भाव में 100 रुपए प्रति क्विंटल तक की आई गिरावट, देखिए ताजा रेट
Rice Mandi Bhav: अनाज मंडी में धान की किस्म पूसा 1121 व 1718 के भावों में पिछले दो दिनों बढ़त होने के बाद शुक्रवार को तीनों के भावों में 100 रुपए प्रति क्विंटल तक की गिरावट आई है। इसके अलावा धान की किस्म बासमती को खरीदने में खरीदार दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। धान के भावों में हुई गिरावट से किसान परेशान होकर रह गए हैं।
खरीदारों द्वारा धान की किस्म 1121 को बुधवार के 4100 के मुकाबले शुक्रवार को 3925 रुपए, हाथ से कटाई की गई 1885 को 3750 के मुकाबले 3700 रुपए व 1718 को 3750 रुपए के मुकाबले 3650 रुपए प्रति क्विंटल तक खरीद की गई। धान की तीनों किस्मों के भावों में आए दिन हो रही उठा-पटक से किसान परेशान हो रहे हैं। अनाज
मंडी व्यापारी एसो. के प्रधान रामपाल खांडा ने बताया कि मंडी में पूसा 1121, 1885 व किस्म 1718 तीनों किस्मों के भाव कम मिलने के अलावा प्रति एकड़ धान की सभी किस्मों के उत्पादन में कमी आई है। (Today Mandi Bhav Update)
