Haryanaline_Logo

Ration card rules change: अप्रैल से इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन, सरकारी लिस्ट से हटाएगी नाम, आदेश  जारी

 
ration card rules change
Whatsapp-Group

Ration card rules change : अप्रैल का महीना शुरू होने वाला है। अप्रैल के महीने की शुरुआत के साथ ही कई नियमों में भी बदलाव हो जाएगा। अप्रैल से कई लोगों को राशन भी नहीं मिलेगा इसको लेकर सरकार के द्वारा आदेश जारी किया गया है।

इन लोगों का राशन कार्ड से कटेगा नाम 


सरकार के द्वारा जिन लोगों ने ईकेवाईसी अभी तक नहीं किया है उनका नाम राशन कार्ड लिस्ट से हटा दिया जाएगा। राज्य सरकार का कहना है कि ईकेवाईसी की प्रक्रिया राशन वितरण योजना में प्रदर्शित लाने के लिए बनाया गया है लेकिन अभी तक कई लोगों ने ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

सरकार के द्वारा बार-बार डेडलाइन में बढ़ोतरी की जा रही है इसके बाद भी ई केवाईसी की प्रक्रिया बहुत लोगों ने पूरा नहीं किया है। अब सरकार ने फैसला किया है कि जिन लोगों ने ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है उसका नाम राशन कार्ड लिस्ट से हटा दिया जाएगा।

राशन वितरण योजना में प्रदर्शित लाने के लिए मुख्यमंत्री सैनी ने बनाया खास प्लान 


 हरियाणा में राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के राशन डिपो की दुकान से लेकर गोदाम तक सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। एक कैमरा गोदाम में और एक कैमरा दुकान में लगेगा जिसका निगरानी चंडीगढ़ मुख्यालय से किया जाएगा।


राशन में हेरा फेरी रोकने के लिए सरकार ने लिया फैसला


 कई जगह से शिकायत आ रही थी कि राशन वितरण योजना में हेरा फेरी हो रहा है। सरकार के द्वारा राशन वितरण योजना में होने वाली हेरा फेरी को रोकने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है। अब सभी राशन वितरण केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।अप्रैल के महीने से सीसीटीवी कैमरा लगा दिया जाएगा।