Haryanaline_Logo

Ration Update : आज से राशन लेने के नियमों में हुआ बदलाव, अब करना होगा ये काम, यहां देखें डीटेल्स

 
Haryana News
Whatsapp-Group

 

Ration Update : आज 1 अक्टूबर से राशन वितरण के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। अब फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी ग्राहकों को दी जाएगी। बिना अंगूठा लगाए भी चेहरे से राशन मिल जाएगा। राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़े सुविधा का ऐलान किया गया है। आज 1 अक्टूबर 2026 से e-PDS के तहत फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा की शुरुआत कर दी गई है अब लोगों को बार-बार अंगूठा मैच करने की परेशानी नहीं होगी। फेस से भी वेरीफाई करके आसानी से राशन मिल जाएगा।

 

1 अक्टूबर से शुरू होगी फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा

 

 सामने यह जानकारी के अनुसार राशन वितरण प्रणाली को आसान बनाने के उद्देश्य से इस सुविधा की शुरुआत की गई है। नई व्यवस्था के अंतर्गत अब फिंगरप्रिंट के बजाय आप फेस वेरिफिकेशन के जरिए भी आसानी से राशन ले पाएंगे। नए नियम के अनुसार आप फेस से वेरीफाई करके आसानी से राशन ले पाएंगे 

 

 ई केवाईसी के बिना इस महीने से नहीं मिलेगा राशन 

 केंद्र सरकार के द्वारा कई बार नियमों में बदलाव किया गया है इसके बाद भी कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने अभी तक ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी नहीं की है। जिन लोगों ने ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है उन लोगों को फ्री का राशन नहीं दिया जाएगा। सरकार ने राशन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार रोकने के लिए यह नया नियम बनाया है।