Gold price update: सोना हुआ मंहगा, 1068 रुपए कि बढ़त के साथ पहुंचा 77500 पार

Gold-silver price update: सोने के दाम में कुछ दिन लगातार हुई गिरावट के बाद अब बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुल्स की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को सोने के दाम (gold price) 1068 रुपए की बढ़त के साथ 77504 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।
सोने के अलावा चांदी के दामों (Silver price update) में भी शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स संगठन के अनुसार शुक्रवार यानी 27 दिसंबर 2024 सोने के दामों में एक हफ्ते बाद इतनी तेजी देखने को मिली। जिसके चलते 24 कैरेट सोने की कीमत 76,436 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो 1,068 रुपए की बढ़त के साथ 77,504 रुपए पर पहुंच गई है।
चांदी के दामों में भी देखने को मिली बढ़त
देश में शुक्रवार को सोने (gold silver price update) की कीमतों के साथ-साथ चांदी के दामों में भी बढ़ोतरी करने को मिली। इंडिया बुल्स एंड ज्वेलर्स संगठन की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को चांदी के दामों में 290 रुपए प्रति किलो बढ़त देखने को मिली। भी मामूली तेजी देखने को मिली। चांदी के दाम शुक्रवार को 290 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़त के साथ 87,831 रुपए से 88,121 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
आपकी जानकारी के लिए यहां बता दें की 23 अक्टूबर को चांदी (Silver price all time high) ने 99,151 रुपए प्रति किलोग्राम और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए प्रति 10 ग्राम (gold price all time high) अपना-अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। हालांकि शुक्रवार को बढ़त के साथ सोने के दाम अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 2000 रुपए कम रहे हैं।
बीते 1 साल में सोने चांदी के कारोबारियों को मिला है भारी रिटर्न
बीते 1 साल में सोने चांदी के दामों की बात करें तो इसका कारोबार करने वाले कारोबारियों को भारी रिटर्न मिला है। क्योंकि वर्ष 2024 में सोने का भाव 20% से अधिक बढ़ा है। जनवरी 2024 को 24 कैरेट सोने के दाम 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। इसमें 1 वर्ष में 12,810 रुपए बढ़ोतरी हुई।
सोने ने कारोबारियों को 1 वर्ष में 20.22% का रिटर्न दिया। वहीं चांदी की बात करें तो चांदी के दामों में भी बीते एक वर्ष मे 12,622 रुपए की बढ़ोतरी हुई। चांदी के दाम 12622 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। चांदी ने कारोबारियों को 1 वर्ष में 17.19% का रिटर्न दिया।