Rule Change From 1st September: LPG से लेकर FD तक, 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम
Rule Change From 1st September: 1 सितंबर से फिक्स्ड डिपॉजिट से लेकर गोल्ड और एलपीजी सिलेंडर तक के नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर और पीएनजी के रेट में भी बदलाव देखने को मिलेगा। आम जनता पर इन नियमों के बदलाव पर सीधा असर देखने को मिलेगा।
1. गोल्ड-सिल्वर ETF के नियमों में होगा बदलाव
SEBI के द्वारा 1 सितंबर को ETF से जुड़े नियमों में बदलाव किया जाएगा। नए नियम के हिसाब से ETF के कीमतों की सीमा तय के लिए पिछले कारोबारी दिन मान्य होगा।
2. घरेलू PNG कनेक्शन का नियम
सरकार के द्वारा लगातार लोगों से कहा जा रहा है कि एलपीजी कनेक्शन के जगह पीएच का इस्तेमाल करें ताकि भविष्य में कभी भी एलपीजी की कमी होने पर दिक्कत ना हो पाए।
3. बैंक एफडी में बड़े बदलाव
1 सितंबर से फिक्स्ड डिपॉजिट के नियमों में भी बदलाव देखने को मिलने वाला है। फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाला रिटर्न कम हो सकता है।
4. बदल सकते हैं ATM के चार्ज
1 तारीख से एटीएम चार्ज के नियमों में भी बदलाव देखने को मिलने वाला है। अब लिमिट से ज्यादा पैसे निकालने पर ज्यादा चार्ज देना होगा।
LPG के नियमों में होगा
1 सितंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है वही पीएनजी के रेट में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
