Rupee Vs Dollar: रुपया आज फिर हुआ धड़ाम, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पहुंचा ऐतिहासिक निचले स्तर पर, देखिए ताजा रेट
Rupee Rate Update: भारतीय करेंसी रुपए की कीमतों में डॉलर के मुकाबले आज एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। रुपए की कीमतों में लगातार हो रही गिरावट के चलते अब डॉलर के मुकाबले (Dollar Vs Rupees) कमजोर होकर 89 के स्तर के करीब पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार आज 20 नवंबर गुरुवार को रुपए की कीमतों में 18 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के साथ रुपए के दाम आज डॉलर के मुकाबले 88.66 (today rupee rate) पर पहुंच गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार आज गुरुवार को सुबह रुपया इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में 88.63 के स्तर पर खुलने के बाद US डॉलर के मुकाबले (Rupees Rate Update) गिरावट के साथ 88.66 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया है। यह गिरावट पिछले बंद भाव से 18 पैसे दर्ज की गई। हालांकि इससे पहले बुधवार को रुपए में डॉलर के मुकाबले मजबूती देखी गई। कल रुपया US डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत हुआ था।
मार्च 2026 तक रुपए की कीमतों में गिरावट का दौर रह सकता है जारी
अंतरराष्ट्रीय मार्केट के जानकारों के अनुसार रुपए की कीमतों में गिरावट का यह दौर मार्च 2026 तक जारी रह सकता है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ताजा रिपोर्ट के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमतें (Dollar Vs Rupees) मार्च 2026 तक धीरे-धीरे गिरावट के साथ 90 रुपए प्रति डॉलर के करीब पहुंच सकती हैं। वर्तमान में ट्रंप के टैरिफ (Trump tariff) प्लान और मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों व वैश्विक कारकों को देखते हुए रुपए के भाव में गिरावट का व्यापक रुझान जारी रह सकता है। इससे भारतीय मुद्रा पर मार्च 2026 तक दबाव बने रहने की आशंका है। जिसके चलते भारतीय करेंसी (Indian currency) पर आने वाले महीनों में कमजोरी का रुझान और गहरा सकता है। वहीं दूसरी तरफ डॉलर (Dollar rate hike update) मजबूती के साथ 100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
