Rupees Vs Dollar: रुपया हुआ धड़ाम, डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत पहुंची रिकॉर्ड निचले स्तर पर
Rupees Rate Update: भारतीय करेंसी रुपए में लगातार हो रही गिरावट के कारण डॉलर के मुकाबले इंडियन करेंसी की कीमत रिकॉर्ड निकले स्तर पर पहुंच गई है। भारतीय करेंसी लगातार कमजोर होने से 89 के स्तर को छूने के करीब पहुंच गई है। पाठकों को बता दें कि भारतीय करेंसी रुपया, एक बार फिर बड़ी कमजोरी देख रहा है। गुरुवार को एक अमेरिकी डॉलर खरीदने के लिए 88.63 रुपए (dollar rate update) देने पड़े। यह उस रिकॉर्ड निचले स्तर (88.97/डॉलर) के बहुत करीब है, जिसे हमने इसी साल सितंबर में देखा था।
पिछले 1 वर्ष में रुपए में आई 5% की गिरावट
पिछले एक साल की बात करें तो रुपया (Rupee rate update) करीब 5% कमजोर हो चुका है। इसका सीधा असर सोने की कीमत, हमारी अर्थव्यवस्था और रोज इस्तेमाल होने वाली सभी चीजों पर पड़ सकता है। चूंकि इसके चलते पेट्रोल, डीजल, सीएनजी महंगे हो सकते हैं, लिहाज माल ढुलाई का खर्च बढ़ सकता है। ऐसे में हर वो चीज महंगी हो सकती है, जो कहीं और से हमारे घरों तक पहुंचती है। कमजोर रुपया (rupee vs dollar) सीधा सोने कीमत बढ़ा सकता है। रुपए में 1% गिरावट आने से वायदे में यानी एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.7-1% बढ़ जाती है। इसका असर सराफा बाजार पर भी होता है, जहां कीमतों का रुझान वायदा बाजार से संकेत लेता है।
रुपए में गिरावट के चलते भारत में बढ़ेगी महंगाई
इंडियन करेंसी (Indian currency rate update) में लगातार हो रही गिरावट के कारण आने वाले समय में भारत में पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे आयातित सामान महंगे हो सकते हैं। यदि रुपए में गिरावट नहीं थमी तो घरेलू बजट पर 5 से 7% अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है। अमेरिकी डॉलर खरीदने के लिए 88.63 रुपए (dollar rate update) देने पड़े। यह उस रिकॉर्ड निचले स्तर (88.97/डॉलर) के बहुत करीब है, जिसे हमने इसी साल सितंबर में देखा था। (Today rupee rate update)
