Haryanaline_Logo

Sbi bank: SBI क्लर्क को कितना मिलता है वेतन, क्या क्या है सुविधाए

 
Sbi
Whatsapp-Group

SBI Updates: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने , कल 11 जून को SBI क्लर्क फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी थी। यह नतीजे एसबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। SBI क्लर्क 2025 मुख्य परीक्षा 10 और 12 अप्रैल, 2025 को आयोजित की गई थी। मेंस एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चुना जाता है। क्या आप जानते हैं एसबीआई क्लर्क को क्या सैलरी और भत्ते मिलते हैं।
 

SBI क्लर्क की नौकरी की बैंकिंग सेक्टर में बड़ी डिमांड है, इसलिए लाखों उम्मीदवार यह परीक्षा देते हैं। चूंकि, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक सरकारी सेक्टर का बैंक है इसलिए यहां क्लर्क से लेकर अधिकारियों को अच्छा वेतनमान व भत्ते आदि मिलते हैं।

Salary of Clerk SBI

क्या आप जानते हैं कि देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क की नौकरी पाने वालों को कितना वेतन मिलता है? फिलहाल एसबीआई क्लर्क भर्ती का प्रॉसेस चल रहा है। 8773 एसबीआई क्लर्क वैकेंसी के लिए लाखों उम्मीदवार लाइन में हैं। जानिए सेलेक्ट होने वालों को कितनी सैलरी मिलेगी?

एसबीआई क्लर्क का वेतन और वेतनमान 
एसबीआई क्लर्क का वेतन पोस्टिंग स्थान के आधार पर अलग-अलग होगा। भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को शुरुआत मैं 6 महीने के प्रोबेशन पर रखा जाएगा।

एसबीआई क्लर्क वेतन 2025

एसबीआई क्लर्क की कुल मासिक सैलरी विभिन्न भत्तो  के साथ मिलकर 41000 प्लस हो सकती है खासकर मेट्रो शहर में। वेतन के अलावा डीए, एचआर, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य भत्ते दिए गए हैं।

एसबीआई क्लर्क को मिलने वाली सुविधा 
एसबीआई में क्लर्क के पद पर भर्ती होने के बाद वित्तीय सुरक्षा, सैलरी में स्थिरता, मेडिकल बीमा, प्रोविडेंट फंड जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा एक फैक्ट यह भी है कि एसबीआई में जॉब मिलने का मतलब एक केंद्रीय बैंक में काम करना है। यह अपने आप में एक अच्छा अवसर है। अन्य महत्वपूर्ण लाभ में पेंशन, मेडिकल लीव फेयर आदि भी शामिल है।