Haryanaline_Logo

September Bank Holidays: कल आठ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, 15 सितंबर को भी तीन राज्यों में छुट्टी घोषित, देखें List

 
Bank Holidays
Whatsapp-Group

September Bank Holidays : अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई काम है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। सोमवार से अगले कुछ दिनों तक बैंकों में लगातार छुट्टी रहने वाली है। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, संवत्सरी और नुआखाई के वजह से बैंकों में छुट्टियां रहने वाली है वहीं 15 सितंबर को भी कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।

 

 रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा जारी किए गए छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार सात राज्यों में 14 सितंबर को बैंकों में छुट्टी रहेगी वहीं 15 सितंबर को तीन राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहने वाली है। वही दो ऐसे राज्य हैं जहां लगातार दो दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।

 14 सितंबर को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

 14 सितंबर को महाराष्ट्र कर्नाटक तमिलनाडु तेलंगाना आंध्र प्रदेश ओडिशा गोवा में बैंक बंद रहने वाले हैं। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी को लेकर तमाम राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहने वाली है।

 15 सितंबर को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक 

 15 सितंबर की बात करें तो 15 सितंबर को भी कई राज्यों में त्यौहार मनाया जाएगा। 15 सितंबर को गुजरात ओडिशा और गोवा में बैंकों में छुट्टी रहने वाली है। वहीं गोवा और उड़ीसा में 14 और 15 दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। 18 सितंबर को मेघालय में बैंकों में छुट्टी रहेगी।

 

 डिजिटल सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर 

 हालांकि इस दौरान डिजिटल सेवाओं पर कोई भी असर नहीं पड़ने वाला है। अगर आप ऑनलाइन पैसों का लेनदेन करना चाहते हैं तो इस दिन आराम से कर सकते हैं।