Silver Rate Hike: चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कीमतों ने छुआ ऑल टाइम हाई का स्तर
Silver Price Hike Update: चांदी की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के चलते सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। चांदी के दामों ने सर्राफा बाजार में अपनी कीमतों में बंपर बढ़ौतरी के साथ नया ऑल टाइम हाई का स्तर बना दिया है। बता दें कि चांदी की कीमतों ने पहली बार 1.10 लाख रुपए किलो का स्तर छू कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार इस साल चांदी की कीमतों में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस वर्ष अब तक चांदी के दाम 24 हजार रुपए प्रति किलो से अधिक बढ़ चुके हैं। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार चांदी की कीमतों में इंडस्ट्रियल सेक्टर में बढ़ती मांग के चलते आने वाले दिनों में और भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
मध्यप्रदेश में चांदी की कीमतें पहुंची 111000 रुपए प्रति किलो
देश में चांदी के भाव में तेजी लगातार जारी है। कल मध्यप्रदेश के रतलाम में एक ही दिन में चांदी की कीमतों में1500 रुपए का उछाल आया और भाव 1 लाख 11 हजार रुपए प्रतिकिलो पर पहुंच गए। यह ऑल टाइम हाई भाव हैं। वहीं इस महीने की बात की जाए तो महीने के 12 दिनों में इसमें 5 हजार रुपए की तेजी आई है। 1 जुलाई को चांदी के भाव 1 लाख 6 हजार रुपए प्रतिकिलो थे। इससे यह हर दिन ऑल टाइम हाई पर है। वहीं इस साल चांदी 21,700 रुपए प्रतिकिलो मंहगी हुई है। 1 जनवरी को भाव 89,300 रुपए प्रतिकिलो थे।