Movie prime

Gold Silver Today Price: चांदी की कीमत पहुंची 2 लाख के पार, सोना भी हुआ महंगा, देखिए आज का ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। आज 12 दिसंबर सप्ताह के अपने अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। चांदी की कीमत आज 12,000 हजार रुपए से अधिक की बढ़ोतरी के साथ 2 लाख प्रति किलो के पार पहुंच गई है। ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार चांदी की कीमतों ने आज लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऑल टाइम का स्तर बनाया है।
 
GOLD SILVER PRICE

Gold Silver Rate Hike: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। आज 12 दिसंबर सप्ताह के अपने अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। चांदी की कीमत आज 12,000 हजार रुपए से अधिक की बढ़ोतरी के साथ 2 लाख प्रति किलो के पार पहुंच गई है। ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार चांदी की कीमतों ने आज लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऑल टाइम का स्तर बनाया है। चांदी की कीमतों में आज 12,000 रुपए से अधिक की बढ़त देखने को मिली है। आज सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 12,000 रुपए से अधिक की बढ़त के साथ 1,88,281 रुपए प्रति किलो से 2 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई है।

गुरुवार और बुधवार को भी बनाया था ऑल टाइम हाई 

चांदी की कीमतों ने इस सप्ताह लगातार तीन दिन अपना रिकॉर्ड ऑल टाइम हाई का स्तर बनाया है। आज शुक्रवार से पहले चांदी की कीमतों में गुरुवार और बुधवार को भी बढ़त देखने को मिली थी। 
गुरुवार को चांदी के दाम 1,88,281 रुपए प्रति किलो के साथ ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। इससे पहले बुधवार को  चांदी की कीमतों ने बढ़त के साथ 1,86,350 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। पिछले तीन दिनों में लगातार बढ़त के साथ चांदी अब  20 हजार रुपए प्रति किलो से अधिक महंगी हुई है।

सोना भी हुआ महंगा

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों (Today Gold Rate) में भी आज बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एम ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमत 1,973 रुपए बढ़कर अपने ऑल टाइम हाई के स्तर पर पहुंच गई है। सोने के दाम आज लगभग 2000 रुपए की बढ़त के साथ 1,30,569 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। सोने की कीमतों ने 17 अक्टूबर 2025 को 1,30,874 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से इतिहास का उच्चतम स्तर हासिल किया था। आज की बैठक के बाद सोने के दाम अपने ऑल टाइम हाई के स्तर से 305 रुपए पीछे रहे हैं। सोने के भाव की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,32,810 रुपए प्रति 10 ग्राम और जयपुर में 1,32,810 रुपए, पटना में 1,32,710, लखनऊ में 1,32,810 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है।