Movie prime

चांदी के दाम हुए धड़ाम, सोना भी हुआ 283 रुपए सस्ता 

चांदी के दाम हुए धड़ाम, सोना भी हुआ 283 रुपए सस्ता 
 
चांदी के दाम
Silver prices fell, gold also became cheaper by Rs 283

Today silver-gold price update: आज चांदी और सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली। चांदी के दाम बड़ी गिरावट के साथ आज (14 जनवरी) मंगलवार को नीचे आ गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चांदी की कीमतें (today silver price) में आज 1400 की बड़ी गिरावट के साथ 88,400 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।


सोमवार को चांदी के दाम 89,800 रुपए प्रति किलो थे जो आज मंगलवार को गिरकर 88400 पर पहुंच गए हैं। ज्ञात होगी अक्टूबर 2024 में चांदी की कीमतों ने अपना ऑल टाइम हाई वैल्यू कुछ हुआ था। पिछले कुछ दिनों से चांदी में लगातार थोड़ी बहुत बढोतरी हो रही थी, लेकिन आज अचानक से चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

सोना भी हुआ 283 रुपए सस्ता 

आज मंगलवार को चांदी के साथ सोने के दामों में भी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स संगठन की रिपोर्ट के अनुसार आज (14 जनवरी) को सोने के दाम (today gold price) 283 रुपए टूटकर 78025 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। सोमवार को सोने के दाम 78308 हो गए प्रति 10 ग्राम थे, जो आज 283 रुपए की गिरावट के साथ 78025 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। 

देश के बड़े शहरों में बदलाव के साथ आज इस प्रकार रहा सोने का भाव 

देश के बड़े शहरों में आज मंगलवार (14 जनवरी)  को सोने के भाव (GOLD PRICE)  की बात करें तो चेन्नई में 22 कैरेट सोना 73,300 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 79,960 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल 24 कैरेट सोने की कीमत 80,010 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,350 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली 22 कैरेट सोने के दाम 73,450 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 80,110 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं।
वहीं मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 79,960 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 73,300 रुपए प्रति 10 ग्राम रही है। कोलकाता में आज 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 73,300 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 79,960 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।