Haryanaline_Logo

Silver Rate: चांदी की कीमतों में आई 18 हजार रुपए की गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता, देखिए ताजा अपडेट

चमकीली धातु चांदी की कीमतों में आज सुबह बड़ी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी के दाम कल 2 लाख 51 हजार के स्तर पर पहुंचने के बाद आज सुबह लगभग 18 हजार रूपए की बड़ी गिरावट के साथ 2,32,500 प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले सोमवार को ही चांदी की कीमतों (Silver price update) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।
 
Whatsapp-Group

Silver Price Today Update: चमकीली धातु चांदी की कीमतों में आज सुबह बड़ी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी के दाम कल 2 लाख 51 हजार के स्तर पर पहुंचने के बाद आज सुबह लगभग 18 हजार रूपए की बड़ी गिरावट के साथ 2,32,500 प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले सोमवार को ही चांदी की कीमतों (Silver price update) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि मंगलवार को चांदी की कीमतों (silver rate hike) में कुछ रिकवरी देखने को मिली थी। चांदी की कीमतों में इस वर्ष 167% की बढ़ोतरी हो चुकी है। 

silver rate chart

सोना भी हुआ सस्ता 

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों (gold price update) में भी आज गिरावट देखने को मिली है। आज यानी बुधवार 31 दिसंबर, साल के अंतिम दिन इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की रिपोर्ट के अनुसार अनुसार, 24 कैरेट सोने के भाव में 1,500 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोने के दाम मंगलवार 30 दिसंबर को 1,34,599 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे जो आज गिरावट के साथ 1,33,099 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। 

सोने की कीमतें (gold rate) ने 29 दिसंबर 2025 को अपना रिकॉर्ड ऑल टाइम हाई का स्तर बनाया था। 29 दिसंबर को सोने की कीमत 1,38,161 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। इस एक वर्ष में सोने की कीमतों 75% की बढ़ोतरी हो चुकी है। 24 कैरेट सोने के दाम एक वर्ष पहले 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। देश के शहरों में आज सोने के भाव की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,36,350 रुपए प्रति 10 ग्राम, राजस्थान की राजधानी जयपुर में 1,36,350 रुपए प्रति 10 ग्राम, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1,36,250 रुपए प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 1,36,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है।