Movie prime

Silver Price Hike Update: चांदी की कीमतों में फिर लौटी चमक, 1 दिन में बंपर उछाल के साथ देखिए कितनी पहुंच गई है कीमत 

सराफा व्यापारी गोपाल सोनी ने बताया कि चांदी के भाव (Silver price update) में तेजी की वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाव में उछाल है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए हैं। वहीं अमेरिकी सरकारी शटडाउन की आशंकाओं में कमी के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाव तेज हैं। इसका असर घरेलू बाजार पर हो रहा है और सोने और चांदी में तेजी बनी हुई है।
 
SILVER PRICE HIKE UPDATE TODAY

Silver Price Update: चांदी की कीमतों में लगातार हो रही गिरावट का दौर अब थम गया है। कई दिनों बाद चांदी की कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिला है। सराफा बाजार में सफेद धातु की चमक लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में 2,400 रुपए प्रति किलो की तेजी आई और भाव फिर 1 लाख 59 हजार 100 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गए। वहीं पिछले चार कारोबारी दिनों में भाव में 8,100 रुपए प्रति किलो की तेजी आई है। 8 नवंबर को चांदी के भाव (silver price) 1 लाख 51 हजार रुपए प्रति किलो थे। सराफा व्यापारियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाव में तेजी से चांदी महंगी हो रही है। यह तेजी आगे भी जारी रह सकती है। हालांकि चांदी अभी भी अपने ऑल टाइम हाई भाव से सस्ती बिक रही है। चांदी का ऑल टाइम हाई भाव 1 लाख 82 हजार 200 रुपए प्रति किलो रह चुका है। पिछले महीने चांदी इस रिकॉर्ड भाव पर बिक चुकी है।

अमेरिकी फेडरल बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती के संकेत के बाद बढ़ी चांदी की कीमत

सराफा व्यापारी गोपाल सोनी ने बताया कि चांदी के भाव (Silver price update) में तेजी की वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाव में उछाल है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए हैं। वहीं अमेरिकी सरकारी शटडाउन की आशंकाओं में कमी के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाव तेज हैं। इसका असर घरेलू बाजार पर हो रहा है और सोने और चांदी में तेजी बनी हुई है।

सोने के भाव (gold price) रहे स्थिर

चांदी के भाव में भले ही तेजी आई है, लेकिन सोने के भाव स्थिर रहे। सराफा बाजार में सोना 1 लाख 25 हजार 100 रुपए प्रति दस ग्राम (gold price update) बिका। मंगलवार को भी यही भाव थे। वहीं जेवराती सोने के भाव 1 लाख 14 हजार 592 रुपए प्रति दस ग्राम रहे। सोने के भाव पिछले दो-तीन दिन से लगातार स्थिर चल रहे हैं।