Haryanaline_Logo

Silver Rate: फिर धड़ाम हुई चांदी, बड़ी गिरावट के साथ कीमतें पहुंची अर्श से फर्श पर 

इंडिया बुलियन एम ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमतों (silver price today) में 30,200 प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सराफा बाजार में चांदी आज 5 फरवरी को 30,200 प्रति किलो की गिरावट के साथ 2,52,232 रुपए प्रति किलो (today silver price) पर पहुंच गई है। वहीं एमसीएक्स की रिपोर्ट के अनुसार वायदा बाजार में आज चांदी की कीमतें लगभग 11% की गिरावट के साथ 2.40 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई हैं।
 
TODAY SILVER PRICE
Whatsapp-Group

Silver Rate Today: चांदी की कीमत में उठा-पटक का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि चांदी के दाम चार लाख से ऊपर पहुंचाने के बाद हुई रिकॉर्ड गिरावट पिछले तीन दिनों में कुछ रिकवर जरूर हुई थी, लेकिन आज एक बार फिर चांदी ने गिरावट के साथ निवेशकों के आंसू निकाल दिए हैं। इंडिया बुलियन एम ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमतों (silver price today) में 30,200 प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सराफा बाजार में चांदी आज 5 फरवरी को 30,200 प्रति किलो की गिरावट के साथ 2,52,232 रुपए प्रति किलो (today silver price) पर पहुंच गई है। वहीं एमसीएक्स की रिपोर्ट के अनुसार वायदा बाजार में आज चांदी की कीमतें लगभग 11% की गिरावट के साथ 2.40 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई हैं। बता दें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) सोने चांदी की ट्रेनिंग के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है और सर्राफा बाजार में लोग फिजिकली रूप से सोने और चांदी की खरीदारी करते हैं। 

SILVER RATE TODAY MCX

सोना भी हुआ सस्ता 

चांदी के साथ-साथ आज सोने की कीमतों में बिकी रोड देखने को मिली है।  चांदी की कीमतों में जहां आज 5 फरवरी वीरवार को लगभग 30000 की गिरावट हुई है वही सोने के दाम भी 3000 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से सस्ते हो गए हैं। इंडियाबुल्स नाम ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार सोने की कीमतें आज 2% की गिरावट के साथ 1.50 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। सर्राफा कारोबारी के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों में प्रॉफिट बुक के चलते और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। 

मार्जिन मनी बढ़ने से सोने चांदी की कीमतों पर बना हुआ है दबाव 

सोने और चांदी की कीमतों पर इन दिनों मार्जिन मनी बढ़ने से लगातार दबाव बना हुआ है। यही कारण है कि चांदी के साथ-साथ पिछले तीन दिनों में सोने की कीमतों में भी हुई बढ़ोतरी पर आज एक बार फिर ब्रेक लग गया और कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सेबी रजिस्टर्ड कमोडिटी एक्सपर्ट की रिपोर्ट के अनुसार चांदी के मार्जन मनी 11% से बढ़ाकर 15% करने के बाद चांदी पर लगातार दबाव बना हुआ है।