Haryanaline_Logo

Gold Silver Rate Hike: चांदी पहुंची रिकॉर्ड ऑल टाइम हाई पर; सोना भी हुआ महंगा, देखिए इस हफ्ते चमकीली धातुओं के कितने बढ़े दाम ?

देश में चमकीली धातुओं की कीमतों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। चांदी ने शुक्रवार को बंपर बढ़त के साथ अपने ऑल टाइम हाई के स्तर को पार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ सोने की कीमतों (gold price update) में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस सप्ताह की बात करें तो दोनों चमकीली धातु सोने और चांदी के दाम (gold and silver price) में लगातार तेजी देखने को मिली।  28 नवंबर शुक्रवार को 24 कैरेट सोने के दाम 1,26,591 रुपए प्रति 10 ग्राम थे, जो 5 दिसंबर शुक्रवार तक एक सप्ताह में 2001 रुपए बढ़कर 1,28,592 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।
 
Gold Silver Price Update
Whatsapp-Group

Gold Silver Price Update: देश में चमकीली धातुओं की कीमतों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। चांदी ने शुक्रवार को बंपर बढ़त के साथ अपने ऑल टाइम हाई के स्तर को पार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ सोने की कीमतों (gold price update) में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस सप्ताह की बात करें तो दोनों चमकीली धातु सोने और चांदी के दाम (gold and silver price) में लगातार तेजी देखने को मिली।  28 नवंबर शुक्रवार को 24 कैरेट सोने के दाम 1,26,591 रुपए प्रति 10 ग्राम थे, जो 5 दिसंबर शुक्रवार तक एक सप्ताह में 2001 रुपए बढ़कर 1,28,592 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। बता दें कि 24 कैरेट सोने की कीमतों (gold rate hike) ने 17 अक्टूबर 2025 को 1,30,874 रुपए प्रति 10 ग्राम के साथ अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। बता दें कि सोने और चांदी की बताई गई कीमतों में जीएसटी अलग से जोड़ी जाती है। 

चांदी की कीमतों (silver price) में इस सप्ताह आया बंपर पर उछाल 

इस सप्ताह चांदी की कीमतों (Silver price update) में बंपर उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की रिपोर्ट के अनुसार पिछले हफ्ते 28 नवंबर शुक्रवार को 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,64,359 रुपए दर्ज की गई थी, जिसमें इस सप्ताह 5 दिसंबर शुक्रवार तक 13,851 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बढ़त देखने को मिली। चांदी की कीमत 5 दिसंबर को 1,64,359 रुपए से बढ़कर (silver rate hike) 1,78,210 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई हैं। इस सप्ताह अपने अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार 5 दिसंबर को चांदी ने बढ़त के साथ 1,78,210 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ अपने ऑल टाइम हाई के स्तर पर पहुंच गई है।

देश के बड़े शहरों में आज इस प्रकार रहा सोने का भाव 

देश के बड़े शहरों में आज शनिवार को सोने के भाव (today gold price) की बात करें तो राजधानी दिल्ली में इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,30,080 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है। वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,29,930 रुपए प्रति 10 ग्राम, रायपुर में 1,29,930 रुपए प्रति 10 ग्राम, भोपाल में 1,29,980 रुपए प्रति 10 ग्राम, चेन्नई में 1,30,910 रुपए प्रति 10 ग्राम, राजस्थान की राजधानी जयपुर में 1,30,080 रुपए प्रति 10 ग्राम, कोलकाता में 1,29,930, रुपए, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 1,30,080 रुपए और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,29,980 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है। सोने के कारोबारी की माने तो आने वाले दिनों में दोनों ही चमकीली धातुओं में रुपए पर लगातार बना रहे दबाव के चलते और भी बढ़त देखने को मिल सकती है।