Haryanaline_Logo

Silver Rate Hike: चांदी ने बनाए रिकॉर्ड, 27 दिन में 73,400 रुपए हुई महंगी 

चांदी के भाव में तेजी जारी है। इस महीने चांदी 29.5 फीसदी तक महंगी हो गई है। इससे चांदी के भाव 2.48 लाख रुपए प्रति किलो (silver rate update) के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। सराफा बाजार में पहली बार चांदी इस भाव पर बिक रही है। एक दिसंबर को सराफा बाजार में चांदी के भाव 1 लाख 74 हजार 600 रुपए प्रति किलो थे। इसके बाद से ही इसमें तेजी बनी हुई है और 27 दिन में ही यह 73,400 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है। चांदी के भाव (silver price) अब ढाई लाख रुपए के स्तर को छूने से महज 2 हजार रुपए प्रति किलो दूर हैं।
 
Whatsapp-Group

Silver Price Update: चांदी के भाव में तेजी जारी है। इस महीने चांदी 29.5 फीसदी तक महंगी हो गई है। इससे चांदी के भाव 2.48 लाख रुपए प्रति किलो (silver rate update) के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। सराफा बाजार में पहली बार चांदी इस भाव पर बिक रही है। एक दिसंबर को सराफा बाजार में चांदी के भाव 1 लाख 74 हजार 600 रुपए प्रति किलो थे। इसके बाद से ही इसमें तेजी बनी हुई है और 27 दिन में ही यह 73,400 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है। चांदी के भाव (silver price) अब ढाई लाख रुपए के स्तर को छूने से महज 2 हजार रुपए प्रति किलो दूर हैं। सराफा व्यापारी आगे भी भाव में तेजी की बात कह रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि चांदी आगे भी महंगी होगी और जल्द ही भाव इस स्तर को भी छू लेंगे।

इधर सोना भी महंगा, इस महीने 10 फीसदी की तेजी

चांदी के साथ ही सोने में भी तेजी आ रही है। इस महीने सोने में अब तक 10 फीसदी की तेजी (gold rate hike) आ चुकी है। 1 दिसंबर को सोने के भाव 1 लाख 29 हजार 200 रुपए प्रति 10 ग्राम थे, वहीं अब 1 लाख 43 हजार 600 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। वहीं जेवराती सोना 1 लाख 31 हजार 538 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

इस साल ऐसे महंगी हुई चांदी

1 जनवरी को चांदी के भाव 89,300 रुपए प्रति किलो थे। 18 मार्च को चांदी 1 लाख रुपए प्रति किलो बिकी। 22 दिसंबर को 2 लाख 5 हजार रुपए भाव हुए और अब भाव 2.48 लाख रुपए हो गए हैं।

चांदी के भाव में इसलिए आ रही है तेजी

चांदी के भाव में तेजी के पीछे मुख्य कारण चीन द्वारा खरीदी, सोलर पैनल और इलेक्ट्रिक व्हीकल में चांदी की मांग बढ़ना और अमेरिकी कंपनियों द्वारा चांदी का भारी स्टॉक जमा करना माना जा रहा है।