Haryanaline_Logo

चंद पैसों की खर्च में शुरू करें ये एवरग्रीन बिजनेस, हर महीने रहती है इसकी मांग, बन जाएंगे मालामाल 

 
Business idea
Whatsapp-Group

Business Idea: आज के समय में महंगाई काफी बढ़ गई है ऐसे में लोग नौकरी के साथ-साथ खुद का बिजनेस भी स्टार्ट करना चाहते हैं। हालांकि कई ऐसे बिजनेस है जिसे स्टार्ट करने में लाखों करोड़ों का खर्च आता है इसलिए लोग बिजनेस शुरू नहीं कर पाते।


 कुछ ऐसे बिजनेस है जिसे आप कम खर्चे में शुरू कर सकते हैं और हमेशा इसकी मांग बनी रहती है। आपने देखा होगा कि जब भी हम कोई सामान खरीदते हैं या इ-कॉमर्स प्लेटफार्म पर आर्डर करते हैं तो ज्यादातर सामान गत्ते से बने बॉक्स में पैक होकर आता है।


कार्टन में पैक सामान तो आपने देखा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका बिजनेस कैसे शुरू किया जाता है। जब से देश में ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड बड़ा है तब से इस बिजनेस में काफी उछाल आया है।

कार्टन बिजनेस का बढ़ रहा है दायरा 

 मोबाइल फोन खरीदना हो या फिर स्मार्ट वॉच या फिर कोई झूमर या अन्य कांच की आइटम्स हर जगह कॉटन में ही सामान पैक करके भेजा जाता है। बड़ी कंपनियां अपने नाम से बने  गत्ते के बॉक्स बनवाने का ऑर्डर देता है ऐसे में आप इस बिजनेस को शुरू करके काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।


 कैसे शुरू करें बिजनेस


 आपको बिजनेस शुरू करना है तो सबसे पहले आप इसके प्रोडक्शन से लेकर सेल तक की पूरी जानकारी प्राप्त कर लीजिए। कई ऐसे इंस्टिट्यूट है जहां इस बिजनेस को शुरू करने के लिए 3 महीने से लेकर 2 साल तक का कोर्स दिया जाता है जहां इस बिजनेस से जुड़ी बारीकियां के बारे में समझाया जाता है।


 इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको लाइसेंस भी लेना होगा इसके साथ ही आपको NOC भी लेनी होगी। इसे शुरू करने में कुछ कच्चे माल की जरूरत पड़ेगी।


 आप चाहे तो छोटे पैमाने पर भी इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं जिसके लिए आपको ₹100000 खर्च करना होगा और अगर आप बड़ा फैक्ट्री शुरू करना चाहते हैं तो आपको 20 लख रुपए तक खर्च करना होगा। इस बिजनेस को शुरू करके काफी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है क्योंकि हमेशा इसकी मांग बनी रहती है।