कल से बैंकों में शुरू होगा हड़ताल, पढ़े RBI का यह ताजा अपडेट, इन कामों पर नहीं पड़ेगा असर
Bank Strike : अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो फटाफट पूरा कीजिए। आज रविवार को भी भारत के सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। 28 से 30 सितंबर तक बैंकों में हड़ताल रहेगा ऐसे में बैंकों में कोई भी काम नहीं होगा। आज रविवार को बैंक खुले रहेंगे और सामान्य रूप से कम होगा।
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा पब्लिक सेक्टर के सभी बैंक और ग्रामीण बैंकों को आज रविवार को सामान्य रूप से काम करने की अनुमति दी है। यानी कि कल हड़ताल शुरू होने से पहले आज भी बैंकों में सभी काम पूरा किया जा सकता है ऐसे में अगर आपका कोई जरूरी काम अटका हुआ है तो फटाफट पूरा कर लीजिए।
रविवार को बैंक खोलने का फैसला
आज बैंक खोलने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि सामान्य रूप से बैंकों में काम हो सके। सरकार का मानना है कि बैंक का हड़ताल रहने की वजह से लोग प्रभावित होंगे ऐसे में बैंकों में आज कामकाज सामान्य रहना चाहिए।
बैंक कर्मचारियों के द्वारा अपने प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल किया जा रहा है। इस दौरान यूपीआई पेमेंट एटीएम और अन्य माध्यमों से आप पैसा निकाल सकते हैं। ऑनलाइन काम किसी भी तरह से प्रभावित नहीं रहेंगे।
