Haryanaline_Logo

Bharatgas, Indane या HP का डीलर बुकिंग के बाद भी नहीं दे रहा है आपको LPG Cylinder, तो इन नंबरों पर करें शिकायत, तुरंत मिलेगी मदद 

 
Whatsapp-Group

LPG gas cylinders: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के वजह से देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की क्राइसिस देखने को मिल रही है। गैस सिलेंडर की कमी के वजह से देश में कोहराम मचा हुआ है।

 

LPG क्राइसिस के बीच केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि घरेलू गैस की सप्लाई प्रभावित नहीं होगी और आम लोगों को रसोई गैस में सबसे ज्यादा प्राथमिकता मिलेगी। ईरान अमेरिका इजरायल के बीच बड़े तनाव के बाद स्टेट ऑफ़ होर्मूज से कच्चे तेल की सप्लाई रोक दी गई। युद्ध से बिगड़े हालात को देखते हुए सरकार के द्वारा पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी गई है।

 

 सरकार ने घरेलू उपयोग के लिए सीएनजी पीएनजी जैसे सेक्टरों को 100% गैस सप्लाई का फैसला लिया गया है। एलपी गैस सिलेंडर के बुकिंग के नियम को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है हालांकि फिर भी एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी नहीं रुक रही है।

 

 देश के कई राज्यों से ऐसी शिकायत सामने आ गई है कि लोग एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए दो गुना पैसा मांग रहे हैं। अगर आपसे आपका डीलर बुकिंग के बदले दोगुना पैसा मांग रहा है तो आप सरकार के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके तुरंत कंप्लेंट कर सकते हैं।

 

 इंडियन गैस हेल्पलाइन नंबर

 अगर इंडियन गैस बुकिंग के बाद भी आपको डीलर गैस नहीं दे रहा है तो आप हेल्पलाइन नंबर 1800-2333-555 या 77179 55 555 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

 भारत गैस के लिए हेल्पलाइन नंबर

1800-22-4344, 7715012345 पर कॉल करके आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

HP गैस के लिए हेल्पलाइन नंबर

HP गैस का डीलर अगर आपको गैस सिलेंडर नहीं दे रहा है तो आप 18002333555 या 94936022222 पर कॉल करके आसानी से कंप्लेंट कर सकते हैं।