Haryanaline_Logo

इन लोगों को सरकार दे रही है फ्री में LPG Cylinder, खाते में आएंगे ₹3000, यहां देखें डीटेल्स 

 
Lpg gas cylinder
Whatsapp-Group

Free LPG cylinder:  एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गोवा सरकार के द्वारा राज्य के पात्र लाभार्थियों को हर साल तीन एलपीजी गैस सिलेंडर खरीदने के लिए ₹3000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार के द्वारा इसके लिए एक मुहिम चलाई गई है।

 सामने जानकारी के अनुसार 5 सितंबर तक इसके लिए फॉर्म जमा किया गया वहीं 9 सितंबर से लाभार्थियों के खाते में ₹3000 भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार ने लाभार्थियों से वादा किया था और उसे समय गोवा की भाजपा सरकार ने लोगों को मुफ्त में हर साल तीन एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया था जो सरकार अब पूरा करने जा रही है।

 कौन कर सकता है आवेदन

 इस योजना के लिए गोवा के निवासी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपके पास बैंक पासबुक आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र होना जरूरी है। आवेदन करने के बाद सरकार के द्वारा वेरिफिकेशन की प्रक्रिया की जाएगी और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरा होते ही आपके अकाउंट में ₹3000 आ जाएंगे आपको बता दे कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को सहायता देने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है।