Haryanaline_Logo

भावांतर योजना: 14 दिन में 251 रु. बढ़ा भावांतर का मॉडल भाव, सोयाबीन के मॉडल भाव में तेजी जारी 

भावांतर योजना में सोयाबीन के मॉडल भाव में तेजी जारी है। शुक्रवार को मॉडल भाव 4271 रुपए प्रति क्विंटल जारी हुआ। यह अब तक का सबसे ज्यादा मॉडल भाव है। व्यापारियों के मुताबिक सोयाबीन में आ रही तेजी के चलते मॉडल भाव में तेजी है। योजना में खरीदी 24 अक्टूबर से शुरू हुई थी। पहला मॉडल भाव 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी हुआ था।
 
Soybean Bhavantar Scheme
Whatsapp-Group

Soybean Rate: भावांतर योजना में सोयाबीन के मॉडल भाव में तेजी जारी है। शुक्रवार को मॉडल भाव 4271 रुपए प्रति क्विंटल जारी हुआ। यह अब तक का सबसे ज्यादा मॉडल भाव है। व्यापारियों के मुताबिक सोयाबीन में आ रही तेजी के चलते मॉडल भाव में तेजी है। योजना में खरीदी 24 अक्टूबर से शुरू हुई थी। पहला मॉडल भाव 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी हुआ था। इसके बाद से ही इसमें तेजी है और 14 दिनों में ही 251 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी आ गई है। अभी सोयाबीन के भाव में तेजी जारी है, मॉडल भाव में आगे भी तेजी बनी रहेगी।

मॉडल भाव तो जारी लेकिन भुगतान का इंतजार हर दिन भले ही मॉडल भाव जारी किए जा रहे हैं और इनमें लगातार बढ़ोतरी जारी है लेकिन योजना में खरीदी के बाद पहली बार 13 नवंबर को अंतर की राशि का भुगतान हुआ था। इसके बाद जिन किसानों ने सोयाबीन बेची है। उन्हें अभी भावांतर योजना में अंतर की राशि के भुगतान का इंतजार है। वहीं जिन्हें भुगतान हो चुका है उनमें से भी अब तक कई किसानों को भुगतान नहीं मिल पाया है।

मंडी में 7 हजार क्विंटल से ज्यादा की आवक रही मंडी में शुक्रवार को 7342 क्विंटल सोयाबीन की आवक रही। सोयाबीन 3140 रुपए से 4735 रुपए प्रति क्विटंल बिका और औसत भाव 4250 रुपए रहे।

अब तक जारी हुए भाव

7 नवंबर 4020 रुपए, 8 नवंबर को 4033 रुपए, 9 और 10 नवंबर को 4036 रुपए, 11 नवंबर को 4056 रुपए, 12 नवंबर को 4077 रुपए, 13 नवंबर को 4130 रुपए, 14 नवंबर को 4184 रुपए, 15 नवंबर को 4225 रुपए, 16 नवंबर को 4234 रुपए, 17 नवंबर को 4236 रुपए, 18 नवंबर को 4255 रुपए, 19 नवंबर 4263, 21 नवंबर को 4271 रुपए। (Soybean rate)