1 अप्रैल से हाईवे पर लागू होगा नया नियम, सफर से पहले देख ले नियम वरना होगी परेशानी
Mar 29, 2026, 14:27 IST
Toll tax new rule: नेशनल हाईवे पर 1 अप्रैल से नगद भुगतान को पूरी तरह से बंद किया जाएगा। अब डिजिटल माध्यम से ही शुल्क किया जाएगा इसको लेकर 1 अप्रैल से नया नियम लागू किया जाएगा। कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे पर टोल में 3 से 4% तक की वृद्धि हो सकती है वही बहादुरगढ़ क्षेत्र के रोहट टोल प्लाजा पर भी टोल के दरों में बढ़ोतरी हो सकती है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देश के अनुसार सभी टोल प्लाजा सिस्टम को अब डिजिटल बनाया जाएगा और कैश पेमेंट पर रोक लगा दी जाएगी।डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा यह बड़ा कदम उठाए जा रहा है।
सरकार का कहना है कि कैशलेस पेमेंट करने से टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी कतार नहीं लगेगी। टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ को खत्म करने के लिए ही कैश पेमेंट पर रोक लगाया जा रहा है और कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है।
टोल संचालकों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने वाहनों में फास्टैग सक्रिय करा लें और डिजिटल भुगतान के लिए तैयार रहें ताकि सफर के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
