Silver Gold price: चांदी की कीमत हुई धड़ाम, सोना भी हुआ सस्ता

Silver Gold price: चांदी की कीमतें अपना ऑल टाइम हाई छूने के बाद अब दिन प्रतिदिन गिरती जा रही हैं। चांदी की कीमतों में दिवाली के आसपास हमें काफी तेजी देखने को मिली थी। लेकिन दिवाली के बाद चांदी की कीमतों में काफी गिरावट आई। अपना ऑल टाइम हाई सत्र छूने के बाद दिन प्रतिदिन चांदी के दामों में कमी देखने को मिल रही है। चांदी के दामों में 4900 की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक बाजारों में खुदरा कारोबारियों की ओर भारी बिकवाली के चलते यह गिरावट दर्ज की गई है। सराफा बाजार में 4900 टूटकर चांदी की कीमतें 90900 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।
एक दिन पहले चांदी की कीमतों में आई थी 5200 रुपए की भारी तेजी
चांदी की कीमतों में एक दिन पहले 5200 रुपए की भारी तेजी देखी गई थी। लेकिन आज वैश्विक बाजारों में खुदरा कारोबारियों की भारी बिकवाली के कारण 4900 रुपए टूटकर फिर से धड़ाम हो गई। आज हुई इस ग्राउंड से पहले भी चांदी की कीमतों में 4600 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट ने सर्राफा कारोबारियों की बेचैनी और बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार चांदी की कीमतों में गिरावट और तेजी दर्ज की जा रही है। सराफा कारोबारियों का मानना है कि अभी चांदी की कीमतों में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
सोने के दामों में भी आई गिरावट
चांदी के साथ-साथ सोने के दामों में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम 400 रूपए गिरकर 78300 रूपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। सर्राफा कारोबारियों का मानना है कि सोने और चांदी के दामों में आई इस गिरावट के पीछे डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ योजनाओं की आर्थिक संभावनाओं और फेडरल रिजर्व बैंक के ब्याज दर पर अनिश्चितता मुख्य कारण हैं। वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2673 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो चांदी इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30.51 प्रति औंश पर कारोबार कर रही है। सोने और चांदी की कीमतों में हो रही उथल-पुथल के कारण सर्राफा कारोबारी भी पूरी तरह से सोच समझकर अपना पैसा इन्वेस्ट कर रहे हैं।
प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमतें रही इस प्रकार
आज देश के कुछ प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो गुरुग्राम में सोने की कीमतें 22 कैरेट 71,258 रुपए प्रति 10 ग्राम और 77,718 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। उत्तर प्रदेश के
कानपुर शहर में सोने के दाम 22 कैरेट के 71,253 रुपए और 24 कैरेट के 77,713 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। वहीं लखनऊ में सोने के दाम 22 कैरेट के 71,249 रुपए और 24 कैरेट के 77,709 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। हरियाणा प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में आज सोना 22 कैरेट 71,242 रूपए और
24 कैरेट सोना 77,702 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है।