Haryanaline_Logo

Rupee Vs Dollar: रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, देखिए डॉलर के मुकाबले कितनी पहुंच गई है आज कीमत 

भारतीय करेंसी में डॉलर के मुकाबले लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार कमजोर हो रही रुपए की कीमत (Rupee Rate Update) अब डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है। रुपए की कीमतों (Indian currency price) गिरावट की बात करें तो आज 16 दिसंबर मंगलवार को इसमें डॉलर के मुकाबले 9 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय करेंसी रुपया लगातार दूसरे दिन अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले आज मंगलवार को रिकॉर्ड निचले स्तर 90.87 (Today dollar rate) पर आ गया है।
 
Whatsapp-Group

Rupee Rate Update: भारतीय करेंसी में डॉलर के मुकाबले लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार कमजोर हो रही रुपए की कीमत (Rupee Rate Update) अब डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है। रुपए की कीमतों (Indian currency price) गिरावट की बात करें तो आज 16 दिसंबर मंगलवार को इसमें डॉलर के मुकाबले 9 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय करेंसी रुपया लगातार दूसरे दिन अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले आज मंगलवार को रिकॉर्ड निचले स्तर 90.87 (Today dollar rate) पर आ गया है। यह जानकारी PTI द्वारा उपलब्ध कराई गई है। पीटीआई से मिली जानकारी के अनुसार कल सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया (Dollar Vs Rupees) 25 पैसे और आज मंगलवार को सुबह 9 पैसे कमजोर हुआ।

लगातार विदेशी फंड की हो रही निकासी ने रुपए पर बनाया दबाव

भारतीय करेंसी (Indian currency) रुपए पर लगातार विदेशी फंड की हो रही निकासी का विपरीत असर पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के जानकारों के अनुसार अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता और विदेशी फंड की निकासी के चलते भारतीय करेंसी रुपए (Rupees Rate Update) पर दबाव बना हुआ है। वहीं 2025 की बात करें तो अब तक भारतीय करेंसी की कीमतों में तकरीबन 6% के गिरावट दर्ज की जा चुकी है। पाठकों को बता दें कि 1 जनवरी 2025 को रुपया अमेरिकी डॉलर (Currency of America) के मुकाबले 85.72 रुपए प्रति डॉलर (Dollar Rate) के स्तर पर था, जो पिछले 12 महीना में लगभग 6% गिरावट के साथ अब 90.87 के लेवल पर पहुंच गया है।

भारतीय करेंसी में लगातार हो रही गिरावट और डॉलर की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से सोने और चांदी के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। वहीं अब भारतीय लोगों का विदेशों में घूमना और पढ़ाई करना भी महंगा हो गया है। रुपए में हो रही गिरावट के कारण विदेशी निवेश भी लगातार घट रहा है। वहीं दूसरी तरफ डॉलर महंगा होने की वजह से एक्सपोर्ट में मुनाफा हो रहा है।