Haryanaline_Logo

1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, आम जनता पर सीधा पड़ेगा इसका असर, जानिए क्या होगा बदलाव 

 
New Rules
Whatsapp-Group

 

 

October new rules: चंद दिनों में सितंबर का महीना खत्म होने वाला है और अक्टूबर के महीने की शुरुआत होने वाली है। अक्टूबर के महीने की शुरुआत के साथ ही कई नियमों में बदलाव देखने को मिलने वाला है जिसका सीधा असर आम जनता के ऊपर पड़ेगा। तो आईए जानते हैं 1 अक्टूबर से किन नियमों में होगा बदलाव...

 एलपीजी सिलेंडर से जुड़े नियम

 हर महीने की तरह इस महीने भी एक अक्टूबर को एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है वहीं दूसरी तरफ अब सब्सिडी केवल उन्हीं मिलेगी जिन्होंने केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की है।

 

 यूपीआई से जुड़े नियम

 अक्टूबर यानी की 15 अक्टूबर से ग्राहक से कारोबारी के पास 2000 से अधिक रुपए भेजने पर 0.4% का फीस देना होगा। हालांकि आम जनता के ऊपर इसका कोई भी असर देखने को नहीं मिलेगा।

 जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का नियम

 1 अक्टूबर से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नियमों में बदलाव हो जाएगा। अब जन्म या मृत्यु होने के 1 महीने के बाद अगर आप अप्लाई करते हैं तो आपको जिला जज के पास जाकर जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना होगा।

 फिक्स्ड डिपॉजिट के नियम

 1 अक्टूबर से कई बैंकों के द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट के नियमों में भी बदलाव किया जाएगा। अब फिक्स डिपॉजिट पर पहले से अधिक ब्याज दिया जाएगा हालांकि यह ब्याज दर केवल सीनियर सिटीजनों पर ही लागू होगा बाकी अन्य नागरिकों पर से लागू नहीं किया जाएगा।

 आपको बता दे इसके साथ कई अन्य नियम भी बदलने वाले हैं जिसका सीधा असर आम जनता के जीवन पर पड़ने वाला है। अगर केवाईसी आपने सही समय पर नहीं कराया तो अक्टूबर के महीने से सिलेंडर लेने में आपको परेशानी हो सकती है कई लोगों का सिलेंडर का कनेक्शन भी काट दिया जाएगा।