Haryanaline_Logo

IDBI बैंक के बाद बिकने वाला है ये 83 साल पुराना बैंक, RBI ने दी जानकारी, ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा असर 

 
RBL Bank
Whatsapp-Group

RBL Bank News: आईडीबीआई बैंक के बाद अब देश का एक और बड़ा बैंक बिकने वाला है जिसको लेकर रिजर्व बैंक आफ इंडिया के द्वारा जानकारी शेयर की गई है। आरबीआई ( Reserve Bank of India) ने दुबई स्थित एमिरेट्स एनबीडी बैंक को  देश के आरबीएल बैंक ( RBL Bank ) में 74% तक की हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी है। इस कदम से आरबीएल बैंक विदेशी बैंक बनने के दिशा में आगे बढ़ेगा।

 83 साल पुराना बैंक है आरबीएल बैंक

 आरबीएल बैंक 83 साल पुराना स्वदेशी बैंक है जिसकी स्थापना 1943 में हुई थी। यूएई के एमिरेट्स एनबीडी बैंक के द्वारा अक्टूबर 2025 में आरबीएल बैंक में 60% हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव दिया गया था जिसे अब आरबीआई ने मंजूरी दे दी है।

 आरबीआई ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह मंजूरी भारत सरकार से 49 परसेंट से अधिक निवेश के लिए आवश्यक स्वीकृति बैंक की विनियम अधिनियम 1949, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999, सेबी नियम तथा अन्य लागू नियम के अनुपालन के अधीन होगा।

 यह कदम आरबीएल बैंक के लिए बेहद खास साबित होगा क्योंकि इस कदम के बाद आरबीएल बैंक विदेशी बैंक बनने के दिशा में अग्रसर हो जाएगा। आरबीएल बैंक के द्वारा गुरुवार को शेयर बाजार को सूचना दी गई जिसमें बताया गया कि आरबीआई ने यह मंजूरी 1 अप्रैल को दी थी।