आज से बदल गया व्हाट्सएप से जुड़ा यह जरूरी नियम, इन लोगों के मोबाइल में नहीं चलेगा WhatsApp
Mar 1, 2026, 11:56 IST
WhatsApp new rule : आप अगर व्हाट्सएप्प का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आज 1 मार्च से मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के नियमों में बदलाव हो गया है। कंपनी के द्वारा असीम बाइंडिंग नियम लागू किया गया है और इन नियमों के अंतर्गत अब आपको अपना व्हाट्सएप अकाउंट इस्तेमाल करने के लिए सिम कार्ड को फोन में रखना जरूरी होगा और आपकी सिम एक्टिव भी होना जरूरी होगा।
अगर आपका सिम कार्ड बंद है या मोबाइल में सिम कार्ड नहीं है तो आपका व्हाट्सएप अकाउंट तुरंत ब्लैकलिस्टेड हो जाएगा। इसलिए जरूरी है कि आप अपने मोबाइल में व्हाट्सएप अकाउंट जरूर रखें क्योंकि व्हाट्सएप अकाउंट नहीं रहने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
सिम बाइंडिंग नियम क्या है?
नई व्यवस्था के अनुसार व्हाट्सएप अब सिर्फ मोबाइल नंबर नहीं बल्कि फोन में मौजूद फिजिकल सिम से भी जुड़ा होगा। पहले कई बार लोग व्हाट्सएप को OTP से वेरीफाई करके सिम हटाकर भी व्हाट्सएप इस्तेमाल करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
फ़्रॉड की घटना को रोकने के लिए व्हाट्सएप के द्वारा यह बड़ा फैसला लिया गया है ताकि किसी भी तरह का फ्रॉड नहीं हो। आज के समय में व्हाट्सएप बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है और फ्रॉड भी होने लगा है ऐसे में इसे रोकने के लिए नया नियम लगाया गया है।
