Today Gold Silver Price: चांदी के दाम हुए धड़ाम, गिरावट के साथ कीमत पहुंची अर्श पर

Today Gold Silver Price: देश में चांदी के दामों में आज भारी गिरावट देखने को मिली। चांदी के दाम हजार रुपए की ग्राउंड के साथ अर्श पर पहुंच गए हैं। चांदी के दाम में आज (13 दिसंबर) को काफी गिरावट देखने को मिली। पिछले कई दिनों से चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। हालांकि अक्टूबर में चांदी के दामों ने अपना ऑल टाइम हाईएस्ट भी छुआ था। लेकिन आज इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चांदी की कीमतें 3,324 रुपए गिरकर 90 हजार से नीचे आ गई है। जानकारी के अनुसार कल चांदी के दाम 93,300 रुपए प्रति किलोग्राम थे जो आज 3,324 रुपए टूटकर 89976 रुपए प्रति किलो पहुंच गए हैं। ज्ञात हो कि 23 अक्टूबर को चांदी के दामों ने 99,151 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
सोने के दामों में भी आई बड़ी गिरावट
आज चांदी के दामों में आई गिरावट के साथ-साथ सोने के दामों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। देश में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,225 रुपए टूटकर 76,922 रुपए पर पर पहुंच गए हैं। सोने की कीमतें पहले 78,147 रुपए प्रति दस ग्राम थी जो आज गिरावट के साथ 76992 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। हालांकि सोने ने भी अक्टूबर के महीने में अपना ऑल टाइम हाई का स्तर छुआ था।
देश के बड़े शहरों में इस प्रकार रहे आज सोने के दाम
देश के महानगरों में आज सोने की कीमतों में गिरावट के साथ बदलाव देखने को मिला। देश की राजधानी दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने के दाम 72,450 प्रति 10 ग्रामरु और 24 कैरेट सोने की कीमतें 79,020 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।
देश के आर्थिक राजधानी बोली जाने वाले मुंबई शहर में 22 कैरेट सोने की आज की कीमतें 72,300 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 78,870 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 72,300 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम 78,870 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। वहीं चेन्नई में आज सोने का भाव 22 कैरेट 72,300 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के भाव 78,870 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सोने का भाव 22 कैरेट 72,350 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की बाबू 1200 रुपए की गिरावट के साथ 78,920 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है।