यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने अगले कुछ दिनों के लिए इन ट्रेनों को किया कैंसिल, सफर से पहले देखें लिस्ट
Cancel train list: हमारे देश में बड़े पैमाने पर लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करना जितना आरामदायक होता है उतना ही कम खर्चीला होता है यही वजह है कि बड़े पैमाने पर लोग ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं। आपको भी अगले कुछ दिनों तक ट्रेन से सफर करना है तो कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक कर लीजिए वरना आपकी परेशानियां बढ़ सकती है।
इंडियन रेलवे के द्वारा छत्तीसगढ़ से चलने वाली कुछ ट्रेनों को अब मार्च और अप्रैल के महीने में कैंसिल किया गया है। बिलासपुर मंडल में टेक्निकल काम चल रहा है जिसकी वजह से रेलवे ने कैंसिल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। ऐसे में अगर आपको छत्तीसगढ़ रूट पर सफर करना है तो कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट देख लीजिए।
इंडियन रेलवे ने इन ट्रेनों को किया कैंसिल
ट्रेन no. 68738/68737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर एमईएमयू 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रद्द.
ट्रेन no. 68735 रायगढ़-बिलासपुर एमईएमयू पैसेंजर ट्रेन 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रद्द.
ट्रेन no. 68736 बिलासपुर-रायगढ़ एमईएमयू पैसेंजर ट्रेन 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक रद्द.
ट्रेन no. 68746 रायपुर-गेवरा रोड एमईएमयू पैसेंजर 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक रद्द.
ट्रेन no. 68745 गेवरा रोड – रायपुर एमईएमयू पैसेंजर ट्रेन 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रद्द.
ट्रेन no. 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी.
ट्रेन no. 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रद्द.
ट्रेन no. 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर एमईएमयू पैसेंजर 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रद्द
