Movie prime

उचाना मंडी में पिछले सीजन से 1,60,594 क्विंटल अधिक पहुंचा धान, भाव में भी हुई बढ़ोतरी 

जींद जिले की उचाना अनाज मंडी में किस्म 1121, 1509 एवं पीआर धान पिछले सीजन से इस बार 160594 क्विंटल अधिक पहुंचा है। इन दिनों 1121 धान की आवक चल रही है। बढ़ोतरी के साथ 4375 रुपए प्रति क्विंटल तक के भाव धान 1121 के किसानों को मिल रहे हैं। इस साल 1509 धान 80447 क्विंटल पहुंचा तो बीते साल 99000 क्विंटल पहुंचा था। इस साल 19453 क्विंटल कम आवक हुई है। 
 
Uchana Mandi Rice Update

Rice Mandi: जींद जिले की उचाना अनाज मंडी में किस्म 1121, 1509 एवं पीआर धान पिछले सीजन से इस बार 160594 क्विंटल अधिक पहुंचा है। इन दिनों 1121 धान की आवक चल रही है। बढ़ोतरी के साथ 4375 रुपए प्रति क्विंटल तक के भाव धान 1121 के किसानों को मिल रहे हैं। इस साल 1509 धान 80447 क्विंटल पहुंचा तो बीते साल 99000 क्विंटल पहुंचा था। इस साल 19453 क्विंटल कम आवक हुई है। 

बंपर मात्रा में पहुंच रहा है पीआर धान

पीआर धान इस साल 182936 क्विंटल पहुंचा है। बीते साल 129789 क्विंटल पहुंचा था। इस साल 53147 क्विंटल अधिक पीआर धान आया है। काब्रच्छा परचेज सेंटर पर पीआर धान 9423 क्विंटल पहुंचा। 1121 धान अब तक 478575 क्विंटल पहुंचा है। बीते सीजन में 348510 क्विंटल पहुंचा थी। इस सीजन में 130065 क्विंटल धान अधिक पहुंचा है। सभी किस्मों की धान 751381 क्विंटल पहुंचा है। मार्केट कमेटी सचिव योगेश गुप्ता ने बताया कि सभी किस्मों का धान बीते सीजन से अधिक पहुंचा है।