Haryanaline_Logo

Upi payment: 1 अगस्त से बदल जाएगा UPI पेमेंट का नियम, बैलेंस चेक से लेकर पैसे भेजने तक पर लगेगा लिमिट

 
Upi
Whatsapp-Group

NPCI ( National payments Corporation of India  ) के द्वारा 1 अगस्त 2025 से UPI Payment के नियमों में बदलाव किया जाएगा। आप अगर PhonePe, Google pay, Paytm जैसे UPI Apps का इस्तेमाल करते हैं तो आपको UPI पेमेंट करना है नियमों के बारे में जरूर जानना चाहिए। 1 अगस्त से NPCI बैलेंस चेक से लेकर पैसे भेजने तक पर लिमिट लगाने वाला है।
 

UPI Network पर अधिक लोड करने की वजह से NCPI के द्वारा यह बड़ा फैसला लिया गया है। सर्कुलर में साफ शब्दों में कहा गया है कि बैंक और पेमेंट एप्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि हर API अनुरोध के स्पीड और संख्या को लिमिट किया जाए। अगर कोई BANK इस नियम का पालन नहीं करता है तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई होगी।

अब UPI के माध्यम से एक दिन में इतनी बार चेक कर पाएंगे बैलेंस 


 आप अगर UPI से बार-बार बैलेंस चेक करते हैं तो सावधान हो जाएंगे। 1 अगस्त से आप एक दिन में 50 बार ही बैलेंस चेक कर पाएंगे। UPI के नए नियम से व्यापारियों को परेशानी हो सकती है। NPCI के अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा है कि बार-बार बैलेंस चेक किए जाने से UPI Network पर काफी दबाव पड़ता है और इसके वजह से कई बार सर्वर क्रैश हो जाता है। इन परेशानियों से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है।
 

OTP पर भी लगेगा लिमिट 

OTP पर भी UPI के द्वारा अब लिमिट लगाया जाएगा। अब आप Payment के लिए OTP का इस्तेमाल केवल नॉन पीक आवर्स में ही कर पाएंगे। सुबह 10 बजे से 01 दोपहर तक पीक ऑवर माना जाएगा, वही शाम को 5:00 बजे से रात की 9:30 बजे तक पिक ऑवर माना जाएगा। इस समय OTP लिमिट्स पर रोक लगा दी जाएगी।