Movie prime

16मई को रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने क्यों कर दी यहां पर बैंक की छुट्टी

 

शुक्रवार को यदि आप बैंक में किसी काम से जा रहे हैं तो आपको पहले पता कर लेना चाहिए कि कहीं बैंकों की छुट्टियां तो नहीं हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से जो बैंक छुट्टियों की सूची जारी की गई है, उसके अनुसार सि​क्किम की राजधानी गंगटोक में शुक्रवार को सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे।
 

यह छुट्टी पूरे देश में नहीं ब​ल्कि केवल स्थानीय अवकाश के कारण केवल गंगटोक में ही रहेगी। हर साल 16 मई को गंगटोक दिवस मनाया जाता है। इसलिए यहां इस दिन सरकारी छुट्टी होती है। 
सि​क्किम की राजधानी गंगोटक का स्थापना दिवस हर साल 16 मई को मनाया जाता है। यह गंगटोक के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को सम्मान देने का दिन होता है। 16 मई 1975 को सि​क्किम आ​धिकारिक रूप से भारत का 22वां राज्य बना था। उसी दिन गंगटोक को सिकिम्म की राजधानी घो​षित किया गया था। यह दिन सि​क्किम राज्य के लोगों के लिए गर्व और एकता का प्रतीक है। इस दिन गंगटोक दिवस पर पूरे प्रदेश में सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां, देशभ​क्ति गीत और जन जागरूकता अ​भियान चलाए जाते हैं। यह दिन सि​क्किम की समृद्ध विरासत और विकास को भी दर्शाता है। इसलिए इस दिन सिकिम्म में छुट्टी होती है। 
 

अन्य बैंक हॉलीडे
16 मई को गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 26 मई सोमवार को काजी नजरुल इस्लाम की जयंती पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। 29 मई को महाराणा प्रताप की जयंती पर ​शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

FROM AROUND THE WEB

News Hub