Movie prime

Jind-Sonipat New National Highway: जींद से सोनीपत का सफर आसान करेगा या नया नेशनल हाईवे, अब मिनटों में होगा सफर तय 

Jind-Sonipat New National Highway: जींद से सोनीपत का सफर आसान करेगा या नया नेशनल हाईवे, अब मिनटों में होगा सफर तय 
 
Jind Sonipat Greenfield highway 352A UPDATE
Will the new National Highway make the journey from Jind to Sonipat easier, now the journey will be completed in minutes.

Jind-Sonipat New National Highway: हरियाणा प्रदेश के जींद जिले के निवासी अब सोनीपत और जींद के बीच नई नेशनल हाईवे पर सफर करते हुए नजर आएंगे। हरियाणा प्रदेश के अंदर जींद जिले से सोनीपत तक 
सोनीपत ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग 352A का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सोनीपत ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग 352A शुरू होने के बाद जींद से सोनीपत का सफर मिनटों में पूरा होगा। आपको बता दें कि इस राजमार्ग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि इस राजमार्ग पर कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है और आमजन के लिए जल्द ही आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। सोनीपत ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग 352A शुरू होने के बाद जींद के लोगों का सफर आसान हो जाएगा।

1350 करोड़ की लागत से बनेगा सोनीपत ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग 352A 

हरियाणा प्रदेश में जींद शहर से सोनीपत तक बनने जा रहे सोनीपत ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग 352A पर सरकार द्वारा 
लगभग 1350 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एनएचआईए के अधिकारी ने बताया कि जिद और सोनीपत के बीच में बनने जा रहे लगभग 80 किलोमीटर लंबे इस सोनीपत ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग 352A पर लगभग 1350 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। इस राजमार्ग से जींद जिले के साथ-साथ सोनीपत जिले के लोगों को भी काफी फायदा होगा। जींद के साथ-साथ आसपास लगता क्षेत्र के गांवों को भी सोनीपत ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग 352A का फायदा मिलेगा। इसके अलावा इस हाइवे के निर्माण के बाद जुलाना और उचाना क्षेत्र के लोगों का भी सोनीपत का सफर आसान होगा।

सोनीपत ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग 352A पर जींद में बनाया जा रहा है जलेबी चौक

जींद शहर में सोनीपत ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग 352A राजमार्ग को नए बस अड्डे के पास रोहतक-संगरूर राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने हेतु जलेबी चौक बनाया जा रहा है। इस चौक का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जींद शहर में बनाए जा रहे इस चौक के माध्यम से यात्री अपने वाहनों को जींद शहर के बस स्टैंड और रोहतक-संगरूर नेशनल हाईवे पर ले जा सकेंगे। सोनीपत ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग 352A के निर्माण से जींद से सोनीपत का सफर 55 मिनट पुरा हो सकेगा। 

जींद जिले के निवासी इन हाईवे के लिए ले रहे हैं सेवाएं

वर्तमान में जींद जिले से कई सारे हाईवे होकर निकलते हैं। बिते कुछ सालों की बात करें तो जींद में लोगों को कई नए हाईवे मिले हैं। वर्तमान में जींद जिलावासी 152डी नारनौल-अंबाला नेशनल हाईवे की सवाई ले रहे हैं। यह हाईवे जींद जिले के लोगों का चंडीगढ़ का सफर आसान करता है। इसके अलावा 352 रोहतक-संगरूर राष्ट्रीय राजमार्ग जींद जिले के लोगों का रोहतक और संगरूर का सफर आसान बनाता है। वहीं हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग भी जींद जिले से जुड़ा हुआ है और अब जींद-सोनीपत नेशनल हाईवे 352 ए और जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे से भी जुड़ जाएगा। जींद जिले में एक और राष्ट्रीय राजमार्ग  जींद-सोनिपत नेशनल हाईवे 352ए बनने से जींद में नई कंपनियां और उद्योग स्थापित करने को तवज्जो के साथ-साथ युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

सोनीपत ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग 352A हेतु 2018 में हुआ था काम शुरू

जींद शहर और सोनीपत जिले के बीच में सफर को आसान बनाने हेतु सोनीपत ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग 352A पर सरकार द्वारा 2018 में निर्माण कार्य हेतु जमीन अधिग्रहण का काम शुरू किया गया था। इसके तहत 13 गांवों की लगभग 410 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था। सोनीपत ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग 352A नेशनल हाईवे का निर्माण 4 वर्षों में पूरा करना था, लेकिन संपूर्ण कार्य पूर्ण होने के चलते निर्माण कार्य की समय-सीमा नवंबर 2023 कर दी गई थी। जिसे बाद में एक बार फिर बढ़ाकर मार्च 2024 कर दी गई। 

जींद जिले के इन गांव से होकर गुजरेगा सोनीपत ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग 352A

जींद और सोनीपत के बीच में बनने जा रहा सोनीपत ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग 352A
जींद शहर से शुरू होकर जिले के गांव निर्जन, पिंडारा, लखमीरवाला, और बराह खुर्द के साथ-साथ बराह कलां, खरकरामजी, चाबरी, ललित खेड़ा, भिड़ताना, मोरखी, मालसरी खेड़ा और भंभेवा व सिवानामाल गांव से होते हुए गुजरेगा। सोनीपत ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग 352A के लिए इन गांव की लगभग 60 मीटर चौड़ी जमीन का अधिग्रहण किया गया है। यह नेशनल हाईवे बनने के बाद जींद शहर के साथ-साथ इस रोड पर आने वाले इन गांव के ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलेगा। वहीं NHAI द्वारा जींद-सोनीपत ग्रीन फील्ड नेशनल हाईवे को दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस हाईवे से भी जोड़ा जा रहा है। इस हाइवे को दिल्ली जम्मू कटरा एक्सप्रेस वे से जोड़ने हेतु सोनीपत जिले के ईसापुर खेड़ी गांव के पास काम चल रहा है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग के बनने से जींद-सोनीपत की दूरी पहले से कम समय में तय की जा सकेगी। इस राजमार्ग के बनने से जींद के लोगों गोहाना पार्क करने के दौरान आने वाली ट्रैफिक की समस्याओं से भी निजात मिलेगी। 

सोनीपत ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग 352A पर निर्माण कार्य हुआ लगभग पूरा

मिनी सिंह, डिप्टी मैनेजर, एनएचएआई, सोनीपत ने बताया कि जिद और सोनीपत के बीच में बनने जा रहे ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे 352 ए 
 का निर्माणकार्य लगभग पुरा हो चुका है। इस रोड पर बने रहे पुलों का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद राजमार्ग पर आमजन के लिए आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। आवागमन शुरू होने के बाद सोनीपत जिले के गोहाना के पास बनाए गए टोल प्लाजा को भी शुरू किया जाएगा।