BIMA SAKHI YOJANA: 18 से 70 साल की महिलाओं को मिलेंगे 7000 मासिक, प्रधानमंत्री ने लांच की “बीमा सखी योजना"

BIMA SAKHI YOJANA:देश में 18 साल से 17 साल की महिलाओं को सरकार 7000 रुपए तक प्रति महीना देने की तैयारी कर रही है। इन महिलाओं को भारतीय जीवन बीमा निगम के तहत शुरू की गई बीमा सखी योजना के माध्यम से 5000 से 7000 रुपए तक प्रति महीना दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने आज महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु पानीपत में भारतीय जीवन बीमा निगम की “बीमा सखी योजना" लॉन्च की। इस योजना के माध्यम से सरकार देश की करोड़ों महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री द्वारा लांच की गई इस योजना के माध्यम से बीमा सखी बनने वाली 18 से 70 साल तक की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। इन महिलाओं को हर महीने 5 से 7 हजार रुपए दिए जाएंगे। आज पानीपत में सार्वजनिक प्रोग्राम में शिरकत करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रिमोट से बटन दबाकर महाराणा प्रताप बागवानी यूनिवर्सिटी के मुख्य परिसर का भी शिलान्यास किया गया।
केंद्रीय सरकार देश की महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चल रही है अन्य की योजनाएं
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पानीपत में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय सरकार देश में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु देश में अनेक योजनाएं चल रही है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त हो जाएगी तब हमारा देश भी तरक्की के पथ पर आगे बढ़ेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए आज “बीमा सखी योजना" की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि देश की अन्य पार्टियां सिर्फ चुनाव के वक्त महिलाओं के लिए घोषणाएं करती हैं। हमारे पिछले 10 साल के कार्यकाल में देश में महिलाओं के विकास हेतु घर-घर शौचालय, उज्जवला स्कीम (UJJWALA SCHEME) और हर घर नल जैसी अनेक योजनाएं चलाई गई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई गई इन योजनाओं का सीधा लाभ महिलाओं को मिला। इन योजनाओं से महिलाओं को मिले लाभ की बदलती चुनाव में मुझे माताओं-बहनों का दिल खोलकर आशीर्वाद मिला।
3 वर्ष में 2 लाख “बीमा सखी" बनाने का रहेगा लक्ष्य
आज पानीपत में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु “बीमा सखी योजना" लॉन्च की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की इस नई योजना में 3 साल में 2 लाख बीमा सखी बनाने का लक्ष्य रहेगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश की ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को सशक्त बनाना है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बताया कि हमारी सरकार ने 3 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य के तहत सरकार की तरफ से 1 करोड़ लखपति दीदी बनाई जा चुकी हैं।
आज पानीपत में हुई इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के महिला मंत्रि श्रुति चौधरी और आरती राव भी नजर आई।