₹55 में मिलेगी 3000 की पेंशन, बेहद शानदार है प्रधानमंत्री की यह योजना, जाने कैसे उठाएं इसका लाभ
PM-SYM Scheme: आपके पास पक्की नौकरी नहीं है और PF भी नहीं कटता है तो प्रधानमंत्री का यह योजना आपके लिए बेहद शानदार है। केंद्र सरकार के द्वारा एक योजना की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत 60 साल की उम्र के बाद हर महीने आपको ₹3000 की पेंशन मिलेगी। इस योजना की शुरुआत खास कर उन लोगों के लिए किया गया है जो रेहडी पटरी लगाते हैं या फिर घर-घर जाकर सामान बेचते हैं।
₹3000 की हर महीने मिलेगी पेंशन
इस योजना के अंतर्गत आप हर महीने कुछ पैसे जमा करेंगे इसके बाद ₹3000 की पेंशन आपको मिलेगी। इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री श्रम योजना जिसके लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। तो आईए जानते हैं कैसे प्रधानमंत्री श्रम योजना का लाभ उठा सकते हैं।
इन लोगों को मिलेगा लाभ
इस योजना का लाभ उन्हें मिलता है जिनके पास कोई पक्की नौकरी नहीं है और स्थाई काम नहीं है। इस योजना में आवेदन करने के लिए उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए और आपको हर महीने 55 से लेकर ₹200 तक जमा करना होगा जिसके बाद ₹3000 का पेंशन मिलेगा।
इस योजना की शुरुआत 2019 में की गई थी। आप अगर हर महीने ₹15000 से कम कमा रहे हैं और आप ईपीएफओ का सदस्य नहीं है तो इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। इसके अंतर्गत गरीब मजदूर ₹100 महीना देकर 60 साल की उम्र के बाद ₹3000 का पेंशन पा सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
आप अगर आवेदन करना चाहते हैं तो कॉमन सर्विस सेंटर जाकर PM-SYM में रजिस्टर कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधार कार्ड सेविंग बैंक अकाउंट और जनधन खाता नंबर की जरूरत होगी। लिक या फिर ईपीएफओ ऑफिस जाकर भी आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
