दफ्तरों का नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर! घर बैठे कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई, देखें आसान तरीका
Passport application process:: आप अगर विदेश में घूमने पढ़ाई करना या नौकरी करना चाहते हैं, तो इसके लिए पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। पासपोर्ट एक बेहद ही जरूरी डॉक्यूमेंट है। पहले पासपोर्ट बनवाने में काफी समय लग जाता था लेकिन अब आप आसानी से पासपोर्ट बनवा सकते हैं। तो आईए जानते हैं कैसे घर बैठे आसानी से पासपोर्ट के लिए अप्लाई करें...
घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं पासपोर्ट
घर बैठे पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने के लिए आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको New User/Register Now पर क्लिक करना होगा और अपनी बेसिक जानकारी जैसे डेट ऑफ बर्थ मोबाइल नंबर ईमेल आईडी भरना होगा। इसके बाद आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा।
फिर आपको रजिस्ट्रेशन के बाद पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और apply for fresh passport option को चुनना होगा। इसमें आपकी पर्सनल डीटेल्स ऐड्रेस और माता-पिता के नाम की जानकारी होगी। ध्यान रखें आपके सभी जानकारी चाहिए भरनी होगी वरना बाद में मुश्किल हो सकती है।
फॉर्म भरने के बाद आपको अपनी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखना होगा जैसे आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड एड्रेस प्रूफ जन्म प्रमाण पत्र। इसकी जरूरत वेरिफिकेशन में पड़ेगी।
इसके बाद आपको pay and schedule appointment पर क्लिक करना होगा और इसके बाद आपके नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र चुनकर तारीख और समय बुक करना होगा। अपॉइंटमेंट बुक करते समय आपको फीस भरनी होगी जिसमें सामान्य पासपोर्ट लगभग 1500 और तत्काल पासपोर्ट का ज्यादा फीस हो सकता है। इसके बाद आपको पेमेंट करना होगा और रसीद डाउनलोड करना होगा।
आपको जो भी टाइम और डेट मिलेगा उसे डेट पर आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र जाना होगा और सभी डॉक्यूमेंट लेकर जाना होगा। सभी डॉक्यूमेंट लेकर जाने के बाद पुलिस वेरीफिकेशन होगा और सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका पासपोर्ट आपके घर के पत्ते पर भेज दिया जाएगा।
