Movie prime

Haryana News: हरियाणा में खोले जाएंगे 1000 महिला सांस्कृतिक केंद्र, सरकार ने की घोषणा 

हरियाणा प्रदेश में सरकार द्वारा महिलाओं के भजन कीर्तन हेतु 1000 सांस्कृतिक केंद्र खोलने के फैसले का प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं ने दिल खोलकर स्वागत किया है। प्रदेश सरकार राज्य में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों की सुविधाओं का भी ध्यान रख रही है। हरियाणा में महिला सांस्कृतिक केंद्र खुलने से प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं को वजन कीर्तन करने में सुविधा मिलेगी।
 
HARYANA NEWS
ग्रामीण विकास को गति देने के लिए पंचायती राज संस्थाओं द्वारा करवाए जा रहे हैं निरंतर विकास कार्य - कृष्ण लाल पंवार

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार महिलाओं के लिए 1000 महिला सांस्कृतिक केंद्र खोलने की तैयारी कर रही है। आपको पता था कि प्रदेश के अंदर सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार अब प्रदेश में सांस्कृतिक खोल केंद्र खोलने की तैयारी कर रही है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया ने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं के भजन कीर्तन हेतु प्रदेश में 1000 सांस्कृतिक केंद्र खोले जाएंगे।

महिला सांस्कृतिक केंद्र खोलने से बुजुर्ग महिलाओं को भजन कीर्तन करने में मिलेगी सुविधा

हरियाणा प्रदेश में सरकार द्वारा महिलाओं के भजन कीर्तन हेतु 1000 सांस्कृतिक केंद्र खोलने के फैसले का प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं ने दिल खोलकर स्वागत किया है। प्रदेश सरकार राज्य में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों की सुविधाओं का भी ध्यान रख रही है। हरियाणा में महिला सांस्कृतिक केंद्र खुलने से प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं को वजन कीर्तन करने में सुविधा मिलेगी।

अक्सर देखा जाता है कि गांवों और शहरों में बुजुर्ग महिलाओं के कीर्तन करने हेतु कोई उचित स्थान नहीं रहता। जिसके चलते इन महिलाओं को कीर्तन करने हेतु दूर तक जाना पड़ता है और काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बुजुर्ग महिलाओं को हो रही समस्याओं को देखते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 1000 महिला सांस्कृतिक केंद्र खोलना का फैसला लिया है।

ग्रामीण विकास को गति देने के लिए पंचायती राज संस्थाओं द्वारा करवाए जा रहे हैं निरंतर विकास कार्य - कृष्ण लाल पंवार

हरियाणा सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि सरकार महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए अनेक कार्य करवा रही है। इसके अलावा हरियाणा सरकार ग्रामीण विकास को गति देने के लिए भी निरंतर कार्य करवा रही है। जिसके तहत ग्रामीण विकास को गति देने के लिए पंचायती राज संस्थाओं द्वारा निरंतर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों के दौरान जिला परिषद पंचायत समिति और ग्राम पंचायत द्वारा 583 करोड रुपए की राशि खर्च की गई है हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री ने हरियाणा सिविल सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही।