श्रावण मेले में हुड़दंग करने वाले 13 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
Shivpuri News: पिछोर में श्रावण मेले के दौरान हुड़दंग मचाने पर पुलिस ने 13 युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी को शांति भंग के मामले में तहसील कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें उप जेल पिछोर भेज दिया गया।
पिछोर टीआई उमेश उपाध्याय के मुताबिक, रक्षाबंधन के दौरान पिछोर नगर में आयोजित श्रावण मेले में कुछ युवक टोलियां बनाकर दुकानदारों और सैलानियों को परेशान करने लगे। विरोध करने पर वे विवाद करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवकों ने पुलिस से छुपने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर 13 युवकों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार युवकों में पिछोर, मायापुर, झांसी, खनियाधाना, भौंती समेत कई जगहों के युवक शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम हैं राहुल, शिक्कुमार, आकाश, नीलेश, अर्जुन, सतेंद्र, नीतेश, श्रीमान, शिवकांत, मोनू, गौरव, पवन और ऊधम।
सभी के खिलाफ शांति भंग का मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें उप जेल भेज दिया गया है।
