Movie prime

New IMT In Haryana: जींद सहित हरियाणा के 4 जिलों में बनेगी 6 नई आईएमटी, नायब सरकार 35 हजार एकड़ में करेगी उद्योग विकसित 

हरियाणा प्रदेश की राजनीतिक राजधानी जींद में नायब सरकार प्रदेश की सबसे बड़ी औद्योगिक रिहायशी टाउनशिप (Jind IMT Update) स्थापित करने की तैयारी कर रही है। जींद जिले में नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप दिल्ली-कटरा और 152डी नेशनल हाईवे के बीच बसाने की प्रक्रिया चल रही है। हरियाणा प्रदेश के सियासी गढ़ कहे जाने वाले जींद की यह पहली इंडस्ट्रियल टाउनशिप होगी।
 
NEW IMT HARYANA

Haryana News: हरियाणा प्रदेश के जींद सहित 4 जिलों में नायब सरकार हजारों एकड़ में उद्योग स्थापित करने के लिए तैयारी में जुट गई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के चार जिलों में नायब सिंह सैनी सरकार 6 न्यू आईएमटी (New IMT in Haryana) स्थापित करने जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश की राजनीतिक राजधानी जींद और रेवाड़ी जिले में एक-एक औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा अंबाला और फरीदाबाद में दो-दो नई आईएमटी (Ambala IMT) स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है। हरियाणा प्रदेश में सरकार इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 35000 एकड़ में नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप स्थापित करेगी। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार इस प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा प्रदेश के सोनीपत जिले के खरखोदा में मारुति अपना सबसे बड़ा प्लांट स्थापित करने जा रही है। 

जींद में बनेगी प्रदेश की सबसे बड़ी औद्योगिक रिहायशी टाउनशिप 

हरियाणा प्रदेश की राजनीतिक राजधानी जींद में नायब सरकार प्रदेश की सबसे बड़ी औद्योगिक रिहायशी टाउनशिप (Jind IMT Update) स्थापित करने की तैयारी कर रही है। जींद जिले में नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप दिल्ली-कटरा और 152डी नेशनल हाईवे के बीच बसाने की प्रक्रिया चल रही है। हरियाणा प्रदेश के सियासी गढ़ कहे जाने वाले जींद की यह पहली इंडस्ट्रियल टाउनशिप होगी। जींद से होकर गुजरने वाले दो नए एक्सप्रेस-वे 152-D और दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे ने कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के साथ-साथ उद्योगपतियों का ध्यान भी इस शहर की तरफ खींचा है। यही कारण है कि प्रदेश सरकार जींद जिले में 12,000 एकड़ में प्रस्तावित प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक-रिहायशी टाउनशिप (New IMT Jind) बसाने की तैयारी कर रही है। हरियाणा प्रदेश में खरखौदा वर्तमान में राज्य की सबसे बड़ी आईएमटी करीब 8,150 एकड़ में फैली हुई है। जींद के अलावा इस प्रोजेक्ट के तहत रेवाड़ी जिले में भी एक नई आईएमटी (Rewari IMT) स्थापित करने की तैयारी चल रही है। 

अंबाला और फरीदाबाद में स्थापित की जाएगी दो-दो नई आईएमटी 

हरियाणा प्रदेश के जींद और रेवाड़ी के अलावा चार नई आईएमटी फरीदाबाद और अंबाला जिले में स्थापित की जाएगी। फरीदाबाद जिले में दोनों आईएमटी (New IMT in Faridabad) 13500 एकड़ जमीन में विकसित की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गृह जिले अंबाला में भी दो नई आईएमटी स्थापित की जाएगी। प्रदेश में 6 नई आईएमटी स्थापित होने के बाद रोजगार के भी नए दरवाजे खुलेंगे और प्रॉपर्टी के रेट भी आसमान छूने लगेंगे। (New IMT Haryana)