Movie prime

Rain Alert: हरियाणा-पंजाब-राजस्थान में आज नया पश्चिमी विक्षोभ कराएगा झमाझम बारिश, इन राज्यों में भी बारिश के साथ गिरेगा तापमान, मैप द्वारा समझें पूर्वानुमान 

Haryanaline: मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा-पंजाब में आज नए पश्चिमी विक्षोभ (new western division) से बारिश के साथ साथ ओलावर्ष्टि भी देखि जा सकती है।  जिससे ठंढ का प्रकोप बढ़ेगा और तापमान में गिरावट दर्ज कि जायगी। 
 
rain alert

Rain Alert: हरियाणा-पंजाब-राजस्थान समेत उतर भारत में एक बार फिर मौसम बदल रहा है।  कड़ाके कि ठंढ के बिच अब लोगों को दोहरी मार का सामना करना पडेगा। बता दे कि एक नया पश्चमी विभोग (new western division) बारिश के साथ ओलावर्ष्टि (Hail with rain) भी कराने वाला है .

जिससे ठंड और शीतलहर का कहर भी देखने को मिलेगा पिछले दो दिन से मौसम बिल्कुल बदला-बदला है। सुबह और शाम के समय जरूर गलन और कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में दिन समय पारा तेजी से ऊपर जा रहा। तेज धूप होने से लोगों को ठंड से कुछ देर के लिए जरूर राहत मिली है। 


बता दे कि मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई गई है। यूपी-बिहार में कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट है। ऐसा होने पर ठंड फिर वापसी कर सकती है।

दिल्ली में में कैसा रहेगा मौसम 
दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है।  हालांकि दिन में धुप से कुछ समय लोगों को राहत जरूर मिल रही है। आईएमडी ने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 23 से 26 डिग्री सेल्सियस और 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के अनुमान है। दिल्ली में 22 जनवरी और 23 जनवरी को गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है, जबकि सप्ताह के बाकी दिनों में कोहरा छाया रहेगा।

कश्मीर घाटी में किऐसा रहेगा मौसम 


कश्मीर में सोमवार को शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति और भी गंभीर हो गई और घाटी में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज कि गई है। यह शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे था। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटों में घाटी में अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। कश्मीर इस समय 'चिल्ला-ए-कलां' की चपेट में है, जिस दौरान सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है।

राजस्थान में बारिश का अलर्ट 


राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच आज अनेक इलाकों में घना कोहरा (Cold Wave)  छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम में बदलाव संभव है। आज प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ (new western division) के असर से जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है।

हरियाणा पंजाब में आज बारिश का अलर्ट (Rain Alert)

हरियाणा पंजाब ने शीतलहर का कहर जारी है वहीँ आज दोनों राज्यों में बारिश का अटैक भी देखने को मिलने वाला है। बता दे कि मौसम विभाग के अनुसार आज दोनों राज्यों में कई स्थानों पर कोहरा छाया रहेगा । मौसम विभाग (meteorological department) ने बताया कि अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा और हरियाणा के हिसार जिले के कई शहरों में तापमान काफी कम दर्ज किया गया है। 

वहीँ मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा-पंजाब में आज नए पश्चिमी विक्षोभ (new western division) से बारिश के साथ साथ ओलावर्ष्टि भी देखि जा सकती है।  जिससे ठंढ का प्रकोप बढ़ेगा और तापमान में गिरावट दर्ज कि जायगी। 


मौसम अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया है। जबकि आज बारिश से कुछ इलाकों में तापमान में कमी दर्ज कि जायगी।