Haryanaline_Logo

Narwana News: रेस्ट हाउस की नई बिल्डिंग की पहली मंजिल पर बनेगा साउंड प्रूफ कॉन्फ्रेंस हॉल

रेस्ट हाउस की नई बिल्डिंग की पहली मंजिल पर बनेगा साउंड प्रूफ कॉन्फ्रेंस हॉल पुरानी बिल्डिंग की जगह बनने वाली नई एडिशनल बिल्डिंग तीन मंजिला होगी। पहली मंजिल पर कॉन्फ्रेंस हॉल, जिसमें 60 व्यक्ति एक बार में आसानी से बैठ सकते हैं। उनके बैठने के लिए विशेष प्रकार की कुर्सियां भी लगाई जाएगी ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो।
 
NARWANA NEWS
Whatsapp-Group

Narwana News: Narwana News: रेस्ट हाउस की नई बिल्डिंग की पहली मंजिल पर बनेगा साउंड प्रूफ कॉन्फ्रेंस हॉल पुरानी बिल्डिंग की जगह बनने वाली नई एडिशनल बिल्डिंग तीन मंजिला होगी। पहली मंजिल पर कॉन्फ्रेंस हॉल, जिसमें 60 व्यक्ति एक बार में आसानी से बैठ सकते हैं। उनके बैठने के लिए विशेष प्रकार की कुर्सियां भी लगाई जाएगी ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। इसके अलावा यह साउंड प्रूफ हो सकता है। आगे वाली कुर्सियों के साथ माइक की भी व्यस्था रहेगी। किसी वीआईपी या वीवीआईपी के अलावा अन्य किसी को भी बैठक बुलानी पड़ेगी तो भी परेशानी नहीं होगी। क्योंकि अब तक बने रेस्ट हाउस में कोई भी कॉन्फ्रेंस हॉल नहीं था और ना ही है,

जिसकी वजह से बैठक बाहर पार्क में ही बुलानी पड़ती है। हॉल के अलावा रूम के पास ही किचन और डाइनिंग रूम बनाया जाएगा। दूसरी मंजिल पर सीएम व वीआईपी सूट के लिए कमरों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें सिर्फ वीआईपी लोग व सीएम ही रुक सकेंगे। तीसरी मंजिल पर 4 अलग से अधिकारी रूम बनाएं जाएंगे। इन चार अधिकारियों के कमरों के अलावा अलग से कमरे का भी निर्माण होगा, जिसका प्रयोग कार्यालय के लिए किया जाएगा।

डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगी रेस्ट हाउस की नई बिल्डिंग

अभी तो पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर नई बनाई जा रही है। इस नई बिल्डिंग का एक साल के दौरान पूरा बन जाने के बाद, अब जो मौजूदा बिल्डिंग है, उस बिल्डिंग को सबआर्डिनेट रेस्ट हाउस के रूप में प्रयोग किया जाएगा। इस रेस्ट हाउस में वीआईपी या वीवीआईपी के साथ आने वाला स्टाफ व सिक्योरिटी गार्ड आराम फरमा सकेंगे। नई बिल्डिंग को बनाने का टेंडर पंकज गोयल कान्ट्रैक्टर को दिया गया है। इनके पास बनाने का निर्धारित समय फरवरी 2027 तक का है।

रैली में सीएम ने की थी नया रेस्ट हाउस बनाने की घोषणा : कृष्ण बेदी

शहर में एक नए रेस्ट हाउस की आवश्यकता थी। इसको लेकर जैसे ही प्रस्ताव संज्ञान में आया था तो तुरंत आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। उसके बाद सीएम नायब सैनी के सामने भी फाइल को पेश कर दिया था। उन्होंने भी बिना किसी देरी किए प्रस्ताव पास कर दिया था। सीएम नायब सैनी ने नरवाना में हुई रैली में भी नया रेस्ट हाउस बनाने की घोषणा मंच के माध्यम से कर दी थी। अब पुरानी बिल्डिंग को पूरी तरह से तोड़ा जा चुका है। नई बिल्डिंग पर 9.5 करोड़ रुपए की राशि खर्च आएगी। कृष्ण बेदी, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार।