Haryanaline_Logo

हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन, 2 लाख की रिश्वत लेते धरा गया पुलिस अधिकारी 

हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो ( ACB ) ने हरियाणा पुलिस के एक एक्सटेंडेड असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (ESI) को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
 
 2 लाख की रिश्वत लेते धरा गया पुलिस अधिकारी
Whatsapp-Group

Haryana ACB action : हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन देखने को मिला है।  पुलिस अधिकारी को 2 लाख कि रिश्वत लेते पुलिस अधिकारी को ACB कि टीम ने रिश्वत लेते दबोचा है। 

एक्सटेंडेड असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो ( ACB ) ने हरियाणा पुलिस के एक एक्सटेंडेड असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (ESI) को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

केस को निपटाने के लिए ₹2 लाख कि मांग 

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि होशियार सिंह ने केस को निपटाने के लिए ₹2 लाख मांगे। आरोपों की पुष्टि के बाद, विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

 चांदहट पुलिस स्टेशन में ईआरवी का इंचार्ज

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि शिकायतकर्ता हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर है। वहीँ आरोपी होशियार सिंह, जो पलवल जिले के चांदहट पुलिस स्टेशन में ईआरवी का इंचार्ज था जो रंगे हाथों पकड़ा गया। 

 शिकायत में कहा गया है कि होशियार सिंह 2023 में पलवल के कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज हनी-ट्रैप केस में असली शिकायतकर्ता था।

 जांच के दौरान, सह-आरोपियों के खुलासे के आधार पर  शिकायतकर्ता  का नाम भी केस में जोड़ दिया गया, और वह फिलहाल बेल पर बाहर है।