Movie prime

Sirsa News: सिरसा जिले में अवैध कॉलोनी पर एक्शन शुरू, 10 के खिलाफ करवाई एफआईआर

सिरसा जिले भर में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार विभाग ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां एक ओर अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर चलवाकर निर्माण तोड़े जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर कॉलोनी स्थापित करने पर एफआईआर भी दर्ज करवाई जा रही है। डीटीपी विभाग के एनफोर्समेंट टीम ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
Action started on illegal colony in Seese district

Sirsa News: सिरसा जिले भर में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार विभाग ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां एक ओर अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर चलवाकर निर्माण तोड़े जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर कॉलोनी स्थापित करने पर एफआईआर भी दर्ज करवाई जा रही है। डीटीपी विभाग के एनफोर्समेंट टीम ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीटीपी कर्मवीर झाझड़िया ने अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए थे कि जिले भर में जहां भी अवैध कॉलोनी स्थापित हो रही है, उन पर नजर रखें और कार्रवाई करें। इससे पहले विभाग की ओर से ऐलनाबाद, रानियां क्षेत्र के साथ-साथ डबवाली क्षेत्र और सिरसा के आसपास भी अभियान चलाया गया। विभाग की ओर से हाल ही में एनफोर्समेंट टीम के साथ मौके पर जाकर अवैध कॉलोनियों में निर्मित कच्ची सड़कों, डीपीसी और अन्य निर्माण को भी तोड़ा गया।कर्मवीर ने बताया कि कॉलोनी स्थापित करने के लिए वैध लाइसेंस की जरूरत है। बिना मंजूरी कॉलोनी स्थापित करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

डीटीपी विभाग ने 32 अवैध कॉलोनियों को किया चिह्नित

डीटीपी विभाग ने जिले भर में 32 ऐसी कॉलोनियों को चिह्नित किया है जो अवैध हैं। ऐसे में उक्त कॉलोनियों को स्थापित करने वालों के खिलाफ एफआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी है दी है। करीब 20 कॉलोनियों के लोगों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। हाल ही में डीटीपी विभाग ने 10 और लोगों के खिलाफ एफआईआर करवाई है। इनमें सुखचैन सिंह, सुखप्रीत कौर, लखविंद्र सिंह, नवजोत सिंह, जतिंद्र सिंह, सर्किद्र सिंह, सिमरजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रविंद्र के नाम शामिल है।