Movie prime

HSSC ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के तहत जिन उम्मीदवारों का चयन किया था उनकी नियुक्ति के बाद अस्थाई तौर पर लगे कर्मचारियों की छटनी शुरू

HSSC ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के तहत जिन उम्मीदवारों का चयन किया था उनकी नियुक्ति के बाद अस्थाई तौर पर लगे कर्मचारियों की छटनी शुरू
 
मुख्य सचिव विवेक जोशी
After the appointment of the candidates selected by HSSC under Group C and Group D, retrenchment of temporarily engaged employees started.

हरियाणा सैनी सरकार ने सभी विभागों ,बोर्ड,और निगमों से आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट- 2 के तहत लगे ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मचारियों की सही जानकारी जुटाने को कहा है। मुख्य सचिव ने अफसरों से पूछा है कि अभी तक कितने कर्मचारी हटाए गए हैं और कितने जॉब सिक्योरिटी एक्ट के तहत कवर होते हैं। इधर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के तहत लगे उम्मीदवारों का चयन किया था उनकी नियुक्ति के बाद अस्थाई तौर पर लगे कर्मचारियों की छटनी शुरू कर दी है।
मुख्य सचिव विवेक जोशी ने सभी विभागों को पत्र जारी करते हुए कहा कि जॉब सिक्योरिटी के  में नहीं होने वाले अस्थाई कर्मचारियों में से उन्हें नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति के बाद हटाया जाए।

मुख्य सचिव विवेक जोशी के लेटर के मेंन पॉइंट 

क्या एचएसएससी, एचपीएससी को उन पदों का आग्रह पत्र भेजा गया है जिन पदों का आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट 2 के तहत कर्मचारी काम कर रहे हैं या नहीं उनके पद के अनुसार जानकारी।
जिन पदों पर कांट्रेक्चुअल कर्मचारी काम कर रहे हैं अगर उन पदों के लिए कोई भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है तो वित्त विभाग से प्राप्त कारणों की स्वीकृति की सूचना दी जाए।

किस प्रकार भेजी जाएगी आगे सूचना 

मुख्य सचिव ने सभी प्रबंध निदेशक को मुख्य प्रशासको मंडल आयुक्त, रजिस्ट्रेर ,हाई कोर्ट और जिला उपयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि उनके विभागों से ग्रुप सी और ग्रुप डी के आउटसोर्सिंग पॉलिसी पर 2 के तहत लगे कितने कर्मचारी नियुक्ति के बाद हटाए जा चुके हैं अब तक इनकी पद अनुसार पूरी सूचना भेजी जाए।
आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट 2 के तहत लगे ग्रुप सी और ग्रुप डी के कितने कांट्रेक्चुअल कर्मचारी दे हरियाणा कांट्रेक्चुअल एम्पलाइज एक्ट 2024 के तहत कवर होते हैं और कितने कवर नहीं होते हैं उनकी जानकारी दी जाए।

ग्रुप सी और ग्रुप डी के 20 हजार पदों पर लटकी तलवार 

हरियाणा गवर्नमेंट ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कारी 20000 भर्ती की है। अब नियमित भर्ती होने पर ग्रुप सी और ग्रुप डी के उन कर्मचारियों को हटाने के आदेश दिए गए हैं जहां नियमित नए कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है।