Movie prime

Haryana Weather Forecast : हरियाणा के सिरसा-जींद समेत 8 जिलों में जारी हुआ अलर्ट, दो दिन होगी झमाझम बारिश, मैप द्वारा समझे मौसम की जानकारी 

Haryanaline: हरियाणा में आज मौसम फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश में आज सिरसा जींद समेत 8 जिलों में धुंध का यलो अलर्ट ( Yellow Alert) जारी किया गया है। इन जिलों में सिरसा,भिवानी, चरखी दादर, फतेहाबाद, हिसार, जींद, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी शामिल हैं। इन जिलों में धुंध का कहर बारिश के समान होने वाला है।
 
h

Haryana Weather Forecast: हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदल गया है।  कई जिलों में धुंध का कहर ( Fog Alert) जारी है। प्रदेश में एक साथ मौसम का ट्रिपल अटैक शरू हो चुका है।  हरियाणा में आने दिन ठंढ और अधिक बढ़ने वाली है। बता दे की मौसम ने हरियाणा में ठंढ के साथ बारिश  का अलर्ट जारी ( Haryana Rain Alert) किया है। 

हरियाणा के 8 जिलों में घनी धुंध का अलर्ट जारी 


हरियाणा में आज मौसम फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश में आज सिरसा जींद समेत 8 जिलों में धुंध का यलो अलर्ट ( Yellow Alert) जारी किया गया है। इन जिलों में सिरसा,भिवानी, चरखी दादर, फतेहाबाद, हिसार, जींद, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी शामिल हैं। इन जिलों में धुंध का कहर बारिश के समान होने वाला है।  धुंध के साथ साथ ठंढ का कहर ( Cold Wave) भी इन जिलों में दिखेगा। 

उत्तर पश्चिम हवाएं ( north west winds) चलने से मौसम साफ रहने वाला है वहीँ दिन में धुप निकलने से लोगों को ठंढ से कुछ राहत मिल सकती है। कुछ हिस्सों में शीतलहर ( COld Wave)  के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।


हरियाणा में दो दिन होगी झमाझम बारिश 


अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा में एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (weak western disturbance) 22 से 24 जनवरी को हरियाणा में एक्टिव रहेगा। इससे दिन में बादल छाएंगे रहेंगें व् बारिश की गतिविधियाँ जोर पकड़ने वाली है। 


हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (Haryana Agricultural University) के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 21 जनवरी तक खुश्क व उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने और अलसुबह व देर रात्रि कहीं-कहीं धुंध छाने ( Fog Alert) की संभावना है।