Movie prime

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में 25, 26 जनवरी को सभी ऑनलाइन सरकारी सेवाएं रहेंगी बंद, CSC सेंटरों पर नहीं होगा 2 दिन कोई काम 

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में 25, 26 जनवरी को सभी ऑनलाइन सरकारी सेवाएं रहेंगी बंद, CSC सेंटरों पर नहीं होगा 2 दिन कोई काम 
 
 ऑनलाइन सरकारी सेवाएं रहेंगी बंद
All online government services will remain closed in Haryana state on January 25, 26, no work will be done at CSC centers for 2 days.

Haryana News: हरियाणा प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के अंदर आज से ठीक 3 दिन बाद 25 जनवरी और 26 जनवरी को सभी ऑनलाइन सरकारी सेवाओं को बंद किया जाएगा। प्रदेश के चरखी दादरी जिले के उपायुक्त मनीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 और 26 जनवरी को राज्य डाटा सेंटर की ओर से विभिन्न सरकारी पोर्टल को अपग्रेड करने का काम किया जाएगा जिसके चलते आज से 3 दिन बाद 2 दिन के लिए ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहेंगी। इस दौरान किसी भी व्यक्ति का ऑनलाइन माध्यम से होने वाला सरकारी सेवाओं से जुड़ा कार्य नहीं हो पाएगा। ऑनलाइन सरकारी सेवाएं बाधित होने के कारण सबसे ज्यादा असर सीएससी सेंटरों पर पड़ेगा। 25 और 26 जनवरी को सीएससी सेंटर में होने वाले ऑनलाइन सरकारी काम नहीं हो पाएंगे।

सरकारी सेवाओं से जुड़े हुए ऑनलाइन कार्य निपटा लें 25 जनवरी से पहले 

हरियाणा प्रदेश में करोड़ों की संख्या में सरकारी सेवाओं से जुड़े अपने कार्य ऑनलाइन माध्यम से निपाटाते हैं। अगर आप भी हरियाणा प्रदेश में सरकारी सेवाओं से जुड़ा हुआ कोई काम ऑनलाइन माध्यम से करना चाहते हैं, तो उसे 24 जनवरी से पहले ही निपटा ले। क्योंकि प्रदेश में 25 और 26 जनवरी को आईटी के बुनियादे ढांचे के तहत हरियाणा राज्य डाटा सेंटर द्वारा सरकारी पोर्टल को अपग्रेड किया जाएगा।

जिसके चलते 2 दिन ऑनलाइन सरकारी काम बाधित रहेंगे। 25 और 26 जनवरी को नागरिकों को पीपीपी से संबंधित सेवाओं, सरल सेवाओं और 
आधार प्रमाणीकरण सेवाओं सहित सरकार से जुड़ी कुछ अन्य ऑनलाइन सेवाओं में अस्थायी व्यवधान रहेगा।  

26 जनवरी को रात्रि 12:00 बजे तक रहेगी सभी सरकारी ऑनलाइन सेवाएं बंद

दादरी के उपायुक्त मनीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि डाटा सर्वर को अपडेट करने के चलते सभी ऑनलाइन सरकारी सेवाएं 25 जनवरी को 12 बचकर 1 मिनट पर बंद कर दी जाएगी। इसके बाद 2 दिन 25 और 26 जनवरी को डाटा सर्वर अपडेट करने का काम किया जाएगा। यह काम 26 जनवरी को 11 बस कर 59 मिनट तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों को आने वाली परेशानियों को देखते हुए डाटा सेंटर की टीम द्वारा जल्द से जल्द बाधित सेवाओं को बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।